Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा Maharashtra Politics: फिर उठने लगा बगावती बवंडर, क्या उद्धव गुट में फिर सेंध लगाने की तैयारी है? Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला PG इमारत ढही, मौत का आंकड़ा बढ़कर 6 हुआ, मकान मालिक पर FIR दर्ज NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS Round 2 काउंसलिंग शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन Tatkal Ticket Black Marketing: तत्काल टिकट घोटाले में बड़ा एक्शन, रायपुर से मुख्य दलाल गिरफ्तार, रेलवे कर्मचारी भी जांच के घेरे में IGKV Paper Leak: सख्त हुआ कृषि विश्वविद्यालय, आज से दोबारा होंगी परीक्षाएं, अब ई-मेल पर परीक्षा से ठीक पहले आएगा पासवर्ड प्रोटेक्टेड पर्चा
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान …
Shramdaan at Sitli Nala in Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
Shramdaan at Sitli Nala in Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: अविरल सितली-निर्मल सितली अभियान में नागरिकों ने किया श्रमदान

Mahasamund News: ‘अविरल सितली-निर्मल सितली’ अभियान के तहत पेंशनर्स एसोसिएशन और शहर के नागरिकों ने सितली नाला क्षेत्र में श्रमदान कर साफ-सफाई की। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने जलस्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी को जरूरी बताते हुए अभियान के तहत सफाई, पौधरोपण और जागरूकता कार्यों की जानकारी दी।

कीर्तिमान न्यूज
07 Sep 2026, 07:50 AM
महासमुंद
Mahasamund News: स्वाध्याय केंद्र समिति द्वारा चलाए जा रहे ‘अविरल सितली-निर्मल सितली’ अभियान के तहत शुक्रवार को सितली नाला क्षेत्र में पेंशनर्स एसोसिएशन सहित शहर के नागरिकों ने श्रमदान किया। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चले श्रमदान कार्यक्रम में लोगों ने नाला क्षेत्र की साफ-सफाई की और जलस्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संदेश दिया। श्रमदान में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ अन्य नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान लोगों ने नाला क्षेत्र में सफाई कार्य करते हुए अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया।

सितली नाला पर श्रमदान
अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना 

अभियान से जुड़े पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने कहा कि श्रमदान और जनभागीदारी के माध्यम से सितली नाला के स्वरूप को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी जलस्रोत के संरक्षण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि ‘अविरल सितली-निर्मल सितली’ अभियान के माध्यम से सितली नाला की सफाई, पौधरोपण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को शहर के जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छ बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना है।

इन्होंने किया श्रमदान 

श्रमदान कार्यक्रम में पेंशनर्स एसोसिएशन महासमुंद के अध्यक्ष रामकुमार साहू सहित शिवकुमार साहू, अश्वनी शर्मा, चमनलाल साहू, देवनारायण सिंह बिसेन, बोधन लाल साहू, ज्ञान सिंह चन्देल, रामकुमार साहू, आर.के. श्रीवास्तव, एन.एल. शर्मा, सुरेशकुमार, हेमलाल साहू, संतोषकुमार साहू, यू.एस. रामगढ़िया, टुकेश्वर गजेन्द्र, घनश्याम भारद्वाज, चिन्ताराम साहू और गोवर्धन प्रधान सहित अन्य नागरिकों ने श्रमदान किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें