Sunday, 19 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
समान नागरिक संहिता विधेयक : मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी, मानसून सत्र में होगा पेश केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: छतरपुर में 15 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह समाप्त दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई दतिया उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी,  सियासी हलचल तेज पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल समान नागरिक संहिता विधेयक : मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी, मानसून सत्र में होगा पेश केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: छतरपुर में 15 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह समाप्त दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई दतिया उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी,  सियासी हलचल तेज पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर महतारी वंदन योजना : 27 हजार अपात्र महिलाओं से होग…
महतारी वंदन योजना KYC जांच
महतारी वंदन योजना KYC जांच
रायपुर

महतारी वंदन योजना : 27 हजार अपात्र महिलाओं से होगी राशि की वसूली, 9 करोड़ रुपये वापस

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में KYC जांच के दौरान 27 हजार महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। सरकार अब तक 9 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है और करीब 8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रिकवरी की तैयारी है। वहीं, जल्द ही नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 09:00 AM
रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना के तहत हर महीने प्रदेश की 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 1000 रुपए की सहायता राशि भेजी जाती है। लेकिन जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे हितग्राही सामने आए, जिन्हें अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ मिलता रहा। 
अब सरकार ऐसे मामलों में राशि की वसूली कर रही है। अब तक करीब 9 करोड़ रुपए वापस लिए जा चुके हैं, जबकि करीब 8 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वसूली की प्रक्रिया जारी है। महिला एवं बाल विकास विभाग समय-समय पर योजना से जुड़े हितग्राहियों का सत्यापन और KYC कराता है।

KYC जांच में सामने आए अपात्र हितग्राही

इसी प्रक्रिया में करीब 27 हजार महिलाएं ऐसी मिलीं, जो योजना की पात्रता पूरी नहीं करती थीं, लेकिन उन्हें किस्त मिलती रही। जांच पूरी होने के बाद इन महिलाओं का लाभ बंद कर दिया गया और अब उनसे राशि वापस ली जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक मामलों में रायपुर से 2883, रायगढ़ से 1017 और नारायणपुर से 404 अपात्र हितग्राही सामने आए हैं। वहीं, अभी भी करीब 40 हजार महिलाओं ने KYC पूरा नहीं कराया है, जिनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इन कारणों से निरस्त हुए आवेदन
विभागीय जांच में सबसे बड़ी वजह एक से अधिक आवेदन सामने आई। इस कारण 15,036 आवेदन निरस्त किए गए, जो कुल अपात्र मामलों का लगभग 55.5 प्रतिशत है। दूसरा प्रमुख कारण शासकीय सेवा में कार्यरत होना पाया गया। ऐसे 6,946 मामलों में भी योजना का लाभ रोक दिया गया है। पात्रता के अन्य मानकों का उल्लंघन करने वाले मामलों की भी समीक्षा जारी है। फिलहाल महतारी वंदन योजना का लाभ 68 लाख 54 हजार से अधिक महिलाएं ले रही हैं।
इस बीच नई पात्र महिलाओं के लिए भी राहत की खबर है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया है कि जल्द ही योजना के लिए नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए विभाग पोर्टल दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बस्तर संभाग से की जाएगी, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें