Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय बड़ी कार्रवाई : सिवनी के बंडोल में दो दुकानदारों …
कृषि विभाग खाद गोदाम की जांच कर रहा है
कृषि विभाग खाद गोदाम की जांच कर रहा है
राष्ट्रीय

बड़ी कार्रवाई : सिवनी के बंडोल में दो दुकानदारों पर एफआईआर, गोदाम सील

सिवनी जिले के बंडोल क्षेत्र में खरीफ सीजन के दौरान डीएपी खाद की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। कृषि विभाग ने शिकायतों के आधार पर छापेमारी की और किसान बनकर जांच की, जिसमें दो दुकानदारों द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की पुष्टि हुई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 06:09 PM
मध्य प्रदेश

खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही खाद की कालाबाजारी के मामले सामने आने लगे हैं। सिवनी जिले के बंडोल क्षेत्र में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएपी खाद को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचने और बिना वैध दस्तावेजों के भंडारण करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही दोनों के गोदामों को सील कर दिया गया है। किसानों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बंडोल क्षेत्र में डीएपी खाद निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए कृषि विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया।

किसान बनकर पहुंचे अधिकारी

सहायक संचालक पवन कुमार कौरव ने किसान बनकर साहू कृषि केंद्र पर पहुंचकर जांच की। दुकान संचालक अमित साहू ने डीएपी खाद की एक बोरी की कीमत 2400 रुपये बताई। अधिकारी ने दो बोरियों के लिए 4800 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया और उन्हें गोदाम से खाद लेने के लिए कहा गया। इसी तरह सहायक संचालक प्रफुल्ल घोड़ेश्वर ने ग्राहक बनकर साहू ट्रेडर्स एवं कृषि केंद्र पर जांच की। यहां संचालक रोहित कुमार ने डीएपी की एक बोरी 2500 रुपये में बेचने की बात कही। 

अधिक दर पर हो रही थी बिक्री

जैसे ही दोनों दुकानदारों ने खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की, कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों दुकानदार डीएपी खाद को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेच रहे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों दुकानदारों के पास खाद के भंडारण और बिक्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इसके अलावा खाद का स्टॉक न तो ऑनलाइन पोर्टल और न ही ई-विकास पोर्टल पर दर्ज था, जिससे अनियमितता की आशंका और मजबूत हो गई।

गोदामों से भारी मात्रा में खाद का स्टॉक बरामद

विभागीय जांच में साहू कृषि केंद्र के गोदाम से डीएपी की 45 बोरियां, सिंगल सुपर फास्फेट और एनपीके खाद की 114 बोरियां बरामद हुईं। वहीं दूसरे केंद्र के गोदाम से डीएपी की 125 बोरियां और अन्य खाद की 204 बोरियां मिलीं। दोनों स्थानों पर बड़े पैमाने पर भंडारण पाया गया। अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद कृषि विभाग ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उनके गोदामों को सील कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य दुकानदारों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें