Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम नारायणपुर नक्सल नेटवर्क पर बड़ी चोट : जंगलों से हथियार, विस…
माओवादियों के ठिकाने से जब्त सामाग्री
माओवादियों के ठिकाने से जब्त सामाग्री
नारायणपुर

नक्सल नेटवर्क पर बड़ी चोट : जंगलों से हथियार, विस्फोटक और 24 लाख रुपये बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान टेकला और तोयामेटा के जंगलों से नक्सलियों के छिपाए गए अत्याधुनिक हथियार, विस्फोटक, संचार उपकरण और 24 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने इसे नक्सल संगठन की फंडिंग और हथियार नेटवर्क पर बड़ी चोट बताया है।

कीर्तिमान न्यूज
26 Jun 2026, 01:47 PM
नारायणपुर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त अभियान 'नक्सल उन्मूलन को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। माओवादियों के हौसलों को तोड़ते हुए जवानों ने घने जंगलों में छिपाकर रखे अत्याधुनिक हथियारों के एक बड़े जखीरे के साथ 24 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की है। इस कार्रवाई को नक्सली संगठन के लिए एक बड़ी चोट माना जा रहा है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को नक्सलियों के इस गुप्त ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना थी कि इलाके में माओवादियों ने भारी मात्रा में हथियार और कैश डंप कर रखा है। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने मिलकर सर्च और 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया। जवानों ने बेहद सतर्कता दिखाते हुए  तोयामेटा की जंगल-पहाड़ियों की घेराबंदी की और नक्सलियों के इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

दो अलग-अलग इलाकों से हुई बरामदगी 

यह कार्रवाई मुख्य रूप से दो थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले जंगलों में की गई:
टेकला जंगल : यहां से पुलिस ने हथियारों, विस्फोटकों और संचार उपकरणों का एक बड़ा जखीरा सुरक्षित रूप से बरामद किया। 
तोयामेटा जंगल : यहां की पहाड़ियों में तलाशी के दौरान माओवादियों के ठिकाने से 24 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की गई।
टेकला के जंगलों में नक्सलियों ने हथियारों का एक पूरा शस्त्रागार छिपा रखा था। तलाशी के दौरान जवानों को जो मिला, उसकी सूची इस प्रकार है:
जंगल में तैनात जवान
• एक INSAS (इंसास) रायफल 
• दो SLR (एसएलआर) रायफल 
• दो .303 रायफल 
• दो 30-ओसी बंदूक 
• एक BGL (बीजीएल) लॉन्चर 
• एक सिंगल शॉट बंदूक
हथियारों के अलावा मौके से सैकड़ों जिंदा कारतूस, कई मैगजीन, खतरनाक विस्फोटक (डेटोनेटर) और संचार उपकरण (बायोफेंग) भी जब्त किए गए हैं। 

यह अभियान अब नहीं होगा बंद  

नारायणपुर पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान रुकने वाला नहीं है। जंगलों में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में अब तेजी लाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि माओवादियों के हथियारों और फंडिंग के हर सोर्स को खत्म कर उनके संगठन की संचालन पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। 

आम जनता से प्रशासन की अपील 

इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस महकमे ने नागरिकों से कहा है कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। प्रशासन का साफ मानना है कि जनता के सक्रिय सहयोग से ही नारायणपुर जिले में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास की नींव को मजबूत किया जा सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें