Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां
W 𝕏 f
होम › नारायणपुर › अबूझमाड़ : उफनते नालों के बीच ITBP ने बांधी उम्मी…
अबूझमाड़ में ITBP जवानों द्वारा बनाया गया लकड़ी का अस्थायी पुल
अबूझमाड़ में ITBP जवानों द्वारा बनाया गया लकड़ी का अस्थायी पुल
नारायणपुर Featured

अबूझमाड़ : उफनते नालों के बीच ITBP ने बांधी उम्मीद की डोर, लकड़ी के अस्थायी पुलों से 14 गांवों को मिली नई जिंदगी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में मानसून के दौरान आने वाली परेशानियों को कम करने के लिए ITBP की 44वीं वाहिनी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लकड़ी के अस्थायी फुट ब्रिज तैयार किए हैं। ओरछा ब्लॉक के करीब 14 गांवों में बने इन पुलों से बारिश के दौरान बंद होने वाली आवाजाही फिर शुरू हो गई है। अब ग्रामीण सुरक्षित तरीके से पैदल और दोपहिया वाहनों से नाले पार कर पा रहे हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 09:18 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 06:36 AM
नारायणपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ इलाका मानसून के आते ही अक्सर बाहरी दुनिया से कट जाता है। घने जंगलों के बीच जब बरसाती नाले उफान पर आते हैं, तो सड़कें गायब हो जाती हैं और इलाज, पढ़ाई से लेकर राशन-पानी तक हर बुनियादी जरूरत पर ब्रेक लग जाता है। लेकिन इस बार बारिश के इस खौफ के बीच राहत की एक नई तस्वीर सामने आई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 44वीं वाहिनी के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगलों में लकड़ी के ऐसे अस्थायी 'फुट ब्रिज' खड़े कर दिए हैं, जिन्होंने दर्जनों गांवों की आवाजाही को फिर से बहाल कर दिया है। ओरछा ब्लॉक के करीब 14 गांवों में जवानों ने बिना किसी बड़े मशीनरी तंत्र के, सिर्फ स्थानीय लकड़ी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से ये पुल तैयार किए हैं। 

बरसात में बड़ी राहत
सालों से पक्की सड़कें और स्थायी पुल नहीं 

कल तक जिन नालों को उफनते पानी के बीच पार करना मौत को दावत देने जैसा था, आज वहां से ग्रामीण पैदल और दोपहिया वाहनों से सुरक्षित निकल रहे हैं। माओवाद प्रभावित इलाका होने की वजह से अबूझमाड़ के अंदरूनी हिस्सों में सालों से पक्की सड़कें और स्थायी पुल नहीं बन सके। नतीजा यह होता था कि हर मानसून में गांव टापू बन जाते थे। किसी बीमार को अस्पताल ले जाना हो, तो ग्रामीणों को खटिया (चारपाई) पर लादकर जान जोखिम में डालते हुए नाले पार करने पड़ते थे। 

लकड़ी के पुल ने दूर की मुसीबत 

बच्चों का स्कूल जाना पूरी तरह बंद हो जाता था। गांव के माड़वी भीमा बताते हैं, "पहले जैसे ही बारिश शुरू होती थी, लगता था हम सब कैद हो गए हैं। बाहर की दुनिया से कोई नाता ही नहीं रहता था। अब इन लकड़ी के पुलों ने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचा लिया है।" वहीं कुतुल गांव की रहने वाली हिडमे कवासी का कहना है कि अब बच्चों को स्कूल भेजते वक्त वो डर नहीं लगता, जो पहले हुआ करता था। 

सुरक्षा के साथ सेवा का संकल्प

ITBP की 44वीं वाहिनी के सेनानी सिद्धिक पी. पी. के अनुसार, जवानों का मकसद सिर्फ मोर्चे पर सुरक्षा तैनात रखना नहीं है, बल्कि संकट के समय ग्रामीणों के साथ खड़े होना भी है। उन्होंने बताया कि जब तक इलाके में पक्के पुलों का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक लकड़ी से बने ये अस्थायी पुल ही हजारों ग्रामीणों के लिए 'लाइफलाइन' का काम करेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें