Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय ई-अटेंडेंस पर बड़ी लापरवाही: स्कूलों में 97% हाजि…
शिक्षा विभाग ई-अटेंडेंस
शिक्षा विभाग ई-अटेंडेंस
राष्ट्रीय

ई-अटेंडेंस पर बड़ी लापरवाही: स्कूलों में 97% हाजिरी, शिक्षा विभाग के दफ्तरों में सिर्फ 84% उपस्थिति

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा रिपोर्ट में ई-अटेंडेंस को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूलों में करीब 97% शिक्षक ई-अटेंडेंस दर्ज कर रहे हैं, जबकि विभागीय कार्यालयों में यह आंकड़ा केवल 84% है। झाबुआ, अनूपपुर, ग्वालियर, मंडला और बड़वानी समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हुई।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
23 Aug 2026, 02:44 PM
मध्य प्रदेश
आंकड़ों के मुताबिक विभागीय कार्यालयों में औसतन 84 प्रतिशत कर्मचारी ही ई-अटेंडेंस लगा रहे हैं। यानी हर छह कर्मचारियों में से करीब एक कर्मचारी की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है। इसके विपरीत स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की स्थिति बेहतर है, जहां ई-अटेंडेंस का आंकड़ा करीब 97 प्रतिशत तक पहुंच गया है। रिपोर्ट में आदिवासी बहुल जिलों और कुछ विभागीय कार्यालयों की स्थिति ज्यादा चिंताजनक सामने आई है। धार जिले में 129 शिक्षक-कर्मचारियों में से 73 की उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। 

इन जिलों में ई-अटेंडेंस की स्थिति खराब

झाबुआ में 61 कर्मचारियों में से 34 ने ई-अटेंडेंस नहीं लगाई। अनूपपुर में भी स्थिति कमजोर रही। यहां 55 कर्मचारियों में से 25 की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हुई। इन आंकड़ों ने विभागीय कार्यालयों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ई-अटेंडेंस व्यवस्था में सुधार की जरूरत

इन आंकड़ों से साफ है कि स्कूलों की तुलना में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था के पालन को लेकर अभी सुधार की जरूरत है। ई-अटेंडेंस व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों और शिक्षकों की उपस्थिति को पारदर्शी बनाना और समय पर कार्यालय एवं स्कूल पहुंचना सुनिश्चित करना है। 

विभागीय कार्यालयों में 84% ई-अटेंडेंस

स्कूलों में 97 प्रतिशत तक ई-अटेंडेंस दर्ज की गई है। इससे स्कूलों में व्यवस्था का बेहतर पालन दिखाई देता है। वहीं, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में उपस्थिति केवल 84 प्रतिशत रही। कई जिलों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं की। ऐसे में विभागीय कार्यालयों में निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें