गुप्त सूचना पर पुलिस ने रोका ट्रैक्टर
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना जानकारी के अनुसार, कालीमेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वेंकटपलम जंगल के रास्ते एक बिना नंबर वाले ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रैक्टर को रोक लिया। धान की बोरियों के नीचे मिला गांजा पुलिस ने जब ट्रैक्टर की जांच की तो शुरुआत में उसमें सिर्फ धान की बोरियां दिखाई दीं।
धान की बोरियों के नीचे छिपा था 440 किलो गांजा
लेकिन संदेह होने पर जब बोरियों को हटाकर तलाशी ली गई तो अंदर प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया करीब 440 किलो गांजा बरामद हुआ।
50 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है।
ट्रैक्टर जब्त, फरार तस्करों की तलाश जारी
पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है।
तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस कार्रवाई के दौरान अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
