Wednesday, 29 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम संबंध से जुड़ी परेशानी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम संबंध से जुड़ी परेशानी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व स्टील प्लांट हादसा : इंडक्शन फर्नेस की चपेट में आए 4 श्रमिक, 2 की हालत गंभीर शातिर चोरों का कारनामा : दुर्ग में कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4.90 लाख पार, CCTV में संदिग्ध कैद
W 𝕏 f
होम धमतरी पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी ग…
धमतरी में युवक पर चाकू हमला
धमतरी में युवक पर चाकू हमला
धमतरी

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी

धमतरी जिले के कुरूद में पुरानी रंजिश के चलते युवक वेदप्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने उसे घेरकर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jul 2026, 07:58 PM
धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सिनेमा हॉल के पास घेरकर किया हमला 

जानकारी के मुताबिक, घटना कुरूद स्थित सुनील सिनेमा के पास की है। पीड़ित वेदप्रकाश किसी काम से जा रहा था, तभी पुरानी रंजिश रखने वाले दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसे घेर लिया और विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने वेदप्रकाश की कमर पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा 

आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी खिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही घटना के पीछे की पूरी वजह और पुरानी रंजिश से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें