Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय मानसून का फिर से यू-टर्न : 70 फीसदी हिस्सा सूखा, …
मानसून का फिर से यू-टर्न
मानसून का फिर से यू-टर्न
राष्ट्रीय Featured

मानसून का फिर से यू-टर्न : 70 फीसदी हिस्सा सूखा, क्या अब देशभर में होगी झमाझम बारिश?

देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की रफ्तार कुछ समय के लिए सुस्त पड़ गई थी। इसके कारण कई मैदानी इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मौसमी हवाओं का रुख एक बार फिर तेजी से बदल रहा है।

विशेष संवाददाता
13 Jul 2026, 12:46 PM
नई दिल्ली

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की चाल इन दिनों धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी केवल कुछ राज्यों में ही अच्छी बारिश हो रही है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। हालांकि, आज बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 18 राज्यों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड यानी पहाड़ खिसकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। राज्य में दो नेशनल हाईवे समेत 126 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे तीन दिनों से बंद पड़ा है। तवाघाट-गुंजी हाईवे पर भी मलबा जमा होने से आवाजाही ठप है।

मैदानी इलाकों में भी टेंशन बढ़ा दी

पहाड़ी राज्यों से आ रहे पानी ने मैदानी इलाकों में भी टेंशन बढ़ा दी है। हरियाणा की यमुना और मारकंडा नदी का जलस्तर काफी ऊपर आ गया है। इसके कारण आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली में भी रविवार का दिन दुखद रहा। यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बह गए, जिनमें से 2 के शव बरामद कर लिए गए हैं।

 70 फीसदी हिस्सों में मानसून की सुस्ती के बीच अब अच्छी खबर 

देश के 70 फीसदी हिस्सों में मानसून की सुस्ती के बीच अब अच्छी खबर मिल रही है। सैटेलाइट तस्वीरें स्पष्ट संकेत दे रही हैं कि मानसून फिर से रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादलों का एक बड़ा दायरा तैयार हो चुका है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह बदलाव चक्रवाती सिस्टम और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आपस में जुड़ने से आया है।

पूर्वोत्तर के कई इलाकों में अच्छी बारिश

अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में अच्छी बारिश जारी रह सकती है। बिहार के पटना समेत 19 जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बिहार और पश्चिम बंगाल के निवासियों को जलभराव और भारी बारिश के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें