Monday, 14 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत Rajasthan Nikay Chunav Result: 10 नगर निगमों में बीजेपी की धाक, 6 पर कब्जा, कांग्रेस को 3 तो भरतपुर में निर्दलीय का दबदबा Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल Eklavya Sports Complex Jawanga: प्रतिभाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त सुविधाएं, खिलाड़ियों ने मांगा समाधान Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव पुतला विवाद पर बवाल : सरेराह भिड़े भाजपा-कांग्रेस…
छुरिया में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुतला विवाद और हंगामा
छुरिया में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुतला विवाद और हंगामा
राजनांदगांव

पुतला विवाद पर बवाल : सरेराह भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, चप्पल लहराने से लेकर थाने में देर रात तक हाई-वोल्टेज ड्रामा

छुरिया में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के पुतले को कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा ले जाने से विवाद खड़ा हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कांग्रेस ने दूसरा पुतला दहन किया और भाजपा नेता पर एफआईआर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया।

कीर्तिमान न्यूज
24 Jul 2026, 07:30 AM
छुरिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कांग्रेस नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को छुरिया का राजनीतिक पारा अचानक चरम पर पहुँच गया। पुराने बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब पीएम मोदी के पुतला दहन की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच से एक भाजपा कार्यकर्ता जलने से पहले ही पुतला लेकर रफूचक्कर हो गया। फिर क्या था! देखते ही देखते सड़क ही राजनीतिक अखाड़ा बन गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, तीखी बहस धक्का-मुक्की में बदल गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने पुराने बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम रखा था। 

गाड़ी से पुतला उठा भागा भाजपा कार्यकर्ता

कार्यकर्ता प्रदर्शन की बारीकियों में जुटे ही थे कि अचानक भाजपा कार्यकर्ता अमीर खान वहाँ आ पहुँचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमीर खान ने मौके का फायदा उठाकर प्रदर्शन स्थल पर खड़ी गाड़ी से पुतला उठाया और वहाँ से भाग निकला। पुतला गायब होते ही कांग्रेसी उबल पड़े। दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई, जो जल्द ही झूमाझटकी तक पहुँच गई। मौके की नजाकत को देखते हुए वहाँ मौजूद पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला और बीच-बचाव कर दोनों गुटों को अलग किया।

पुतला दहन में हंगामा
दूसरा पुतला मँगवाकर फूँका

पुतला चोरी होने के ड्रामे के बाद कांग्रेसी पीछे हटने वाले कहाँ थे! उन्होंने तुरंत दूसरा पुतला मंगवाया और नारेबाजी के बीच उसका दहन किया। इसके बाद पूरे शहर में एक आक्रोश रैली निकाली गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर भड़ास निकाली और मुख्य रूप से ये माँगें रखीं:

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।

  • नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर संसद में पारदर्शी और सीधी चर्चा।

  • पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच।

  • प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर दर्ज सभी पुलिस केस वापस लिए जाएँ।

थाने के बाहर FIR की मांग को लेकर बैठे 

इस पूरे घटनाक्रम में उस वक्त नया मोड़ आया जब पूर्व विधायक छन्नी साहू का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्हें "सबक सिखाने" की बात कही और अपना विरोध जताते हुए खुलेआम चप्पल लहरा दी। उधर, घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा नेता अमीर खान पर FIR दर्ज करने की माँग को लेकर छुरिया थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व विधायक छन्नी साहू और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी देर रात तक थाने के बाहर डटे रहे। उनका साफ कहना था कि जब तक व्यवधान डालने वाले भाजपा नेता पर मामला दर्ज नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल, पुलिस स्थिति को संभालने और पूरे घटनाक्रम की जाँच करने में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें