Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ मौतों से सनसनी : 8 मौतों के बाद खुली कब्र, जांच क…
बलौदाबाजार में संदिग्ध मौत मामले की जांच
बलौदाबाजार में संदिग्ध मौत मामले की जांच
छत्तीसगढ़ Featured

मौतों से सनसनी : 8 मौतों के बाद खुली कब्र, जांच के घेरे में गांव का एक व्यक्ति

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खरवे गांव में फरवरी से मई 2026 के बीच 8 लोगों की संदिग्ध मौतों ने सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर लोगों को पिलाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक मृतक का शव कब्र से निकलवाकर फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Jun 2026, 12:47 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 11:43 AM
बलौदाबाजार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित खरवे गांव में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई 8 संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर लोगों को पिलाया, जिसके कारण एक-एक कर कई लोगों की मौत हो गई। मामले ने तूल पकड़ने के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम खरवे गांव पहुंची। यहां 14 मई को मृत हुए मेहतरू साहू के शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए खुदाई कराई गई। जेसीबी मशीन की मदद से कब्र खोदकर शव निकाला गया और आवश्यक जैविक नमूने एकत्रित कर फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों ने लगाया जहरीली शराब पिलाने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार फरवरी 2026 से लेकर 14 मई 2026 तक गांव के रामसाय जायसवाल नामक व्यक्ति ने कई लोगों को शराब पिलाई थी। आरोप है कि शराब पीने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और बाद में उनकी मौत हो गई। इस बीच एक अन्य ग्रामीण की तबीयत भी शराब पीने के बाद अचानक बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया। लगातार हो रही मौतों से चिंतित ग्रामीण बड़ी संख्या में कसडोल थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव में हुई मौतों के पीछे जहरीली शराब का मामला हो सकता है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतकों की सूची ने बढ़ाई चिंता

ग्रामीणों के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वालों में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू और मेहतरू साहू शामिल हैं। इनमें अधिकांश मृतकों की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लगातार एक ही गांव में इतनी मौतों ने ग्रामीणों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

गांव में एक और सनसनीखेज चर्चा भी सामने आई है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी रूप से जमीन में गड़े खजाने (हंडा) को प्राप्त करने के लिए लोगों की बलि दे रहा था। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने इस तरह की बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है तथा किसी भी अफवाह को सत्य नहीं माना जा सकता। 


कौशल किशोर वासनिक  SDOP, कसडोल का कहना है कि  पीड़ितों के शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में मर्ग भी कायम कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा- हर पहलू की होगी जांच

कसडोल एसडीओपी कौशल किशोर वासनिक ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है। ग्रामीणों के आरोपों, मृतकों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड, शराब सेवन की परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौतें जहरीले पदार्थ, बीमारी, शराब या किसी अन्य कारण से हुई हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी साजिश के तहत लोगों की जान ली गई है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी गंभीरता और निष्पक्षता से की जाएगी।

गरियाबंद में भी दोहरी हत्या से सनसनी

इधर, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते भाई-भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा और चाची की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें