MIG Police Station: एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में 16 वर्षीय स्कूली छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उदय के रूप में हुई है। छात्र का शव उसके घर में पलंग पर बिस्तर के ऊपर अचेत अवस्था में मिला था।
उसके गले में फंदा कसा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बहन ने दी घटना की सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मृतक की बड़ी बहन ने दी थी।
CCTV फुटेज से बढ़ी जांच
सूचना मिलने के बाद एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें छात्र के पिता घर के अंदर जाते और कुछ समय बाद बाहर निकलते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरुआती पूछताछ के लिए छात्र के पिता को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
CDR से खुलेगा मौत का राज
पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। प्रेम प्रसंग और मोबाइल इस्तेमाल की जांच में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को आत्महत्या के एंगल से देख रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि छात्र किसी छात्रा से बातचीत करता था। बताया जा रहा है कि वह बातचीत के लिए अपनी मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था।
घटना की वजह की तलाश
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र किसी मानसिक दबाव या तनाव में था या फिर घटना के पीछे कोई अन्य कारण जुड़ा हुआ है। एमआईजी थाना पुलिस ने मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

