Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जीवाड़ा बेनकाब : फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार आक्रोश या भय : मरवाही में दिनदहाड़े किराना व्यापारी को उठाकर ले गए बदमाश, खुद को बताया पुलिसकर्मी खुली चुनौती : आज जेल, कल बेल हथकड़ी पहनकर पुलिस की ही गाड़ी में रील बना गया स्टंटबाज़ दरिंदगी : 3 साल के मासूम को अकेला पा कर हैवानियत की सारी हदें पार खुशियां बदलीं मातम में :  दोस्तों के सामने रामदहा वॉटरफॉल में समा गया युवक, बुझ गया घर का चिराग मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार फर्जीवाड़ा बेनकाब : फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार आक्रोश या भय : मरवाही में दिनदहाड़े किराना व्यापारी को उठाकर ले गए बदमाश, खुद को बताया पुलिसकर्मी खुली चुनौती : आज जेल, कल बेल हथकड़ी पहनकर पुलिस की ही गाड़ी में रील बना गया स्टंटबाज़ दरिंदगी : 3 साल के मासूम को अकेला पा कर हैवानियत की सारी हदें पार खुशियां बदलीं मातम में :  दोस्तों के सामने रामदहा वॉटरफॉल में समा गया युवक, बुझ गया घर का चिराग
W 𝕏 f
होम रायपुर मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में …
गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी
गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी
🔴 BREAKING रायपुर

 मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने 21.173 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवम सोनी और उसकी सहयोगी काजल साहू को गिरफ्तार किया है। यह मामला मई 2026 में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने 12.79 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया था।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 10:36 AM
रायपुर

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पकड़े गए 21.173 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश पिछले कई सप्ताह से की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला 8 मई 2026 का है, जब एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF), एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भाठागांव-खुड़मुड़ा रोड पर नाकेबंदी की थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार के जरिए अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस को देखकर छोड़ दी कार

सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। हालांकि कार चालक और उसका साथी पुलिस की कार्रवाई भांपकर वाहन मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखी दो बोरियों से कुल 21.173 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन, वाहन संबंधी दस्तावेज और पांच लीटर डीजल भी जब्त किया गया। पुलिस ने गांजा, कार और अन्य सामग्री सहित लगभग 12.79 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और वाहन से मिले दस्तावेजों का गहन विश्लेषण किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने कौशांबी निवासी शिवम सोनी और रायपुर निवासी काजल साहू की पहचान की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी शिवम सोनी पहले भी गांजा तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य मामला दर्ज है।

पहले भी पुलिस को दे चुका था चकमा

जानकारी के मुताबिक फरवरी 2026 में लालपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की थी। उस दौरान भी शिवम सोनी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उस मामले में 20.300 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की गई थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किन क्षेत्रों में खपाने की योजना थी। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें