Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता को अंति…
पॉक्सो कोर्ट का फैसला
पॉक्सो कोर्ट का फैसला
रायगढ़

रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद

रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Aug 2026, 01:19 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 11:31 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोषी को उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक जेल में रहना होगा। इसके साथ ही उस पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने पैरवी की। 
मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह अपनी सबसे छोटी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जबकि उसकी अन्य संतानें पिता के साथ रह रही थीं। इसी दौरान परिवार को करीब 15 वर्षीय बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। 

शिकायत के बाद फरार हुआ आरोपी

इसके बाद 8 मई 2025 को मां घर पहुंची और बेटी से बातचीत की। अभियोजन के मुताबिक पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसके पिता ने डराने-धमकाने के बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। बेटी से मिली जानकारी के बाद मां ने कोतरारोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ढिमरापुर क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक रहेगा जेल में

जांच पूरी होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं विशेष पॉक्सो न्यायालय रायगढ़ के न्यायाधीश देवेंद्र साहू की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान पेश साक्ष्यों, पीड़िता के बयान और अभियोजन पक्ष की दलीलों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत के आदेश के मुताबिक यह सजा उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी। साथ ही दोषी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें