Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रातों के लिए ब्लॉक : 7 किमी का सफर अब 24 किमी लंबा, फाटक बंद रहने से बिगड़ेगी आवाजाही जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, महासमुंद के दो युवकों पर एफआईआर दर्ज खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रातों के लिए ब्लॉक : 7 किमी का सफर अब 24 किमी लंबा, फाटक बंद रहने से बिगड़ेगी आवाजाही
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लग…
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
🔴 BREAKING रायपुर

रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में बालकनी में कपड़े समेटने के दौरान करंट की चपेट में आने से 54 वर्षीय महिला और उनके 23 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विंडो कूलर से लोहे के पाइप और रेलिंग में करंट फैल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान न्यूज
22 Aug 2026, 08:39 AM
रायपुर
राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित छत्तीसगढ़ नगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार दोपहर को बालकनी में सूख रहे कपड़े निकालने के दौरान फैले करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। धरसींवा के कूंरा गांव में रहने वाली कल्याणी यादव (54) अपने 23 साल के बेटे मधुसूदन के साथ रायपुर आई थीं। उनकी बेटी छत्तीसगढ़ नगर में एक किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। 

बेटी से मुलाकात हुई आखिरी 

दोनों मां-बेटे अपनी बेटी से मिलने ही पहुंचे थे, लेकिन किसे पता था कि यह मुलाकात उनकी आखिरी साबित होगी। दोपहर के वक्त कल्याणी यादव बालकनी में सुखाए गए कपड़ों को समेटने गई थीं। बालकनी में लोहे (जीआई) का पाइप बंधा हुआ था, जो पास में ही रखे एक विंडो कूलर से सटा था। कूलर में आए बिजली के शॉट की वजह से पूरा करंट लोहे के पाइप और बालकनी की लोहे की रेलिंग में उतर आया। जैसे ही कल्याणी ने पाइप को छुआ, वह तेज करंट की चपेट में आ गईं और तड़पने लगीं। 

मां को बचाने गया बेटे भी आया चपेट में 

मां को इस हालत में देख बेटा मधुसूदन बिना कुछ सोचे-समझे उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन करंट इतना तेज था कि वह भी उसकी चपेट में आ गया और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की भनक लगते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर पूरे हादसे की तकनीकी जांच की जा रही है कि आखिर कूलर में शॉट-सर्किट कैसे हुआ।

बचाव और सावधानी 

बारिश और उमस के मौसम में लोहे की रेलिंग, तार या कूलर के आसपास कपड़े सुखाते समय बेहद सतर्क रहें। अगर कहीं भी लोहे की चीज बिजली के उपकरण के संपर्क में हो, तो उसे छूने से पहले स्विच जरूर बंद कर लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें