Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जशपुर मां की हत्या : आंगनबाड़ी भवन के पास बालू में दफना…
प्रेमिका के साथ मिलकर की मां हत्या, बेटा समेत 3 गिरफ्तार
प्रेमिका के साथ मिलकर की मां हत्या, बेटा समेत 3 गिरफ्तार
जशपुर

मां की हत्या : आंगनबाड़ी भवन के पास बालू में दफनाया शव, बेटा समेत 3 गिरफ्तार

जशपुर जिले के बंदरचुआं गांव में हुए हरावती बाई हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतका के बेटे भूषण राम ने अपनी प्रेमिका और एक अन्य महिला के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। आरोपियों ने शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू के ढेर में छिपा दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 10:10 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 11:18 AM
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जशपुर जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र के बंदरचुआं गांव की रौतिया बस्ती में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यहां एक बेटे ने अपनी प्रेमिका और एक अन्य महिला के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर दी और शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू के ढेर में दबा दिया। 
पुलिस ने इस मामले में मृतका के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला हरावती बाई (50 वर्ष) की हत्या से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को ग्रामीणों ने सूचना दी कि बंदरचुआं रौतिया बस्ती में हरावती बाई के बंद मकान के आसपास से तेज दुर्गंध आ रही है। 

बालू के ढेर में मिला शव

सूचना मिलते ही कांसाबेल पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंद मकान का दरवाजा खोलकर जांच की, लेकिन घर के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु या शव नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घर के आसपास के इलाके की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान पास ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू के ढेर में दबा हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ। शव की पहचान हरावती बाई के रूप में की गई। 

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतका का बेटा भूषण राम (29 वर्ष) अंतिम संस्कार और अन्य गतिविधियों से दूर रहा, जिससे पुलिस का संदेह उस पर गहरा गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर भूषण राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में भूषण राम ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाली श्यामपति बाई से प्रेम संबंध था। वहीं उसकी मां हरावती बाई और श्यामपति बाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर घर में आए दिन मां और बेटे के बीच भी झगड़ा होता रहता था। पुलिस के अनुसार इन्हीं परिस्थितियों के चलते भूषण राम ने अपनी प्रेमिका श्यामपति बाई के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची। 

हत्या के बाद घर में छिपाया शव

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन भूषण राम और श्यामपति बाई ने मिलकर हरावती बाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुछ समय तक घर में ही छिपाकर रखा गया। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू के ढेर में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। 

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में भूषण राम (29 वर्ष), श्यामपति बाई और बुधपति बाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें