मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को दमदार परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ पेश किया है। टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहतर स्पीड और मल्टीटास्किंग क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और JBL स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
Motorola Moto Pad 70 Groove के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 33,999 रुपए रखी गई है। यह टैबलेट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे फिलहाल Pantone Blue Surf कलर में लॉन्च किया है।
12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले से लैस
Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें Dolby Vision, HDR10 और DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए डिस्प्ले को TÜV Rheinland Flicker Free, Full Care Display और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिले हैं।
MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और 2TB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यूजर्स स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। बैटरी के मामले में Moto Pad 70 Groove काफी मजबूत है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर साउंड क्वालिटी देने का दावा करता है।कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Moto Pad 70 Groove के पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैबलेट का वजन 775 ग्राम है। इसकी मोटाई 6.8mm है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एंबिएंट लाइट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग मिली है।