Monday, 20 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी : खेतों में घुसे हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 6 किसानों की फसल चौपट संसद का मॉनसून सत्र : दिल्ली पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें बंद रास्ते महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत कॉकरोच जनता पार्टी : संसद मार्च में भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज एक्शन : अपना बैंक खाता देना पड़ा भारी, साइबर ठगी मामले में 9 लोगों पर पुलिस का शिकंजा अग्निकांड : दोस्तों पर पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का आरोप, मौत के बाद परिजनों का हंगामा जंगल से गांव तक पहुंचे हाथी : खेतों में घुसे हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, 6 किसानों की फसल चौपट संसद का मॉनसून सत्र : दिल्ली पुलिस ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें बंद रास्ते महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत कॉकरोच जनता पार्टी : संसद मार्च में भारी हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज एक्शन : अपना बैंक खाता देना पड़ा भारी, साइबर ठगी मामले में 9 लोगों पर पुलिस का शिकंजा अग्निकांड : दोस्तों पर पेट्रोल डालकर युवक को जलाने का आरोप, मौत के बाद परिजनों का हंगामा
W 𝕏 f
होम रायगढ़ नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी को दो बार …
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी को दो बार लेकर फरार हुआ युवक

नाबालिग 30 जून को लापता हुई थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। 11 जुलाई को पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और BNS की दुष्कर्म संबंधी धाराएं जोड़ी गईं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 10:48 AM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की को न सिर्फ अपनी बातों में फंसाया, बल्कि महज दो दिनों के भीतर उसे दो बार अगवा कर फरार हो गया। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित बचा लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह पूरी घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जूटमिल इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते 30 जून को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परेशान परिजनों ने 3 जुलाई को जूटमिल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस की दबिश से पहले ही भागा आरोपी

तलाश के दौरान पुलिस को एक मुखबिर से ठोस जानकारी मिली कि लड़की को जूटमिल इलाके का ही रहने वाला 18 वर्षीय अनुज स्वर्णकार अपने घर में रखे हुए है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने 11 जुलाई को आरोपी के घर पर छापा मारा और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि, शातिर आरोपी पुलिस के आने की भनक लगते ही वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1)(ड) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत दुष्कर्म का केस जोड़ा गया। बाल कल्याण समिति (CWC) की काउंसलिंग के बाद लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

48 घंटे के अंदर दोबारा वारदात

मामले में मोड़ तब आया जब पुलिस फरार अनुज की तलाश कर ही रही थी कि महज दो दिन बाद, यानी 13 जुलाई को नाबालिग लड़की एक बार फिर रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने बिना वक्त गंवाए अलग-अलग टीमें बनाकर दोबारा उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बीती 15 जुलाई को पुलिस को कामयाबी हाथ लगी, जब जूटमिल पुलिस ने केवड़ाबाड़ी स्थित निकले महादेव मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी अनुज स्वर्णकार को धर दबोचा। 
उसके पास से नाबालिग को एक बार फिर छुड़ाया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि अनुज उसे 13 जुलाई को ट्रेन से बिलासपुर ले गया था। दोनों ने पूरी रात बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही बिताई और अगले दिन वापस ट्रेन से रायगढ़ लौट आए, जहां वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने नाबालिग को एक बार फिर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपी अनुज स्वर्णकार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बच्चों पर नजर रखें अभिभावक: एसएसपी

इस गंभीर घटनाक्रम पर रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाना एक संगीन जुर्म है और पुलिस ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ तुरंत एक्शन लेती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों और उनके दोस्तों पर नजर रखें। अगर बच्चा अचानक गायब होता है या कोई संदिग्ध परिस्थिति दिखती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि वक्त रहते कदम उठाया जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें