Friday, 31 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दुर्ग जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था : चींटियों के आतंक से 3 दिन थमा मदर-चाइल्ड OT, सर्जरी ठप बिलासपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 32 किमी लंबी रिंग रोड को मिलेगी रफ्तार उफनती नदी के बीच फंसी 4 जिंदगियां, 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद SDERF ने बचाया भोजशाला विवाद : गीली जमीन और निजी जमीन के दावे के बीच अटकी जुमा नमाज, 11 बजे स्थल निरीक्षण के बाद होगा अंतिम फैसला थाने में रातभर हंगामा : पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप, बजरंग दल ने की गिरफ्तारी की मांग दुर्ग जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था : चींटियों के आतंक से 3 दिन थमा मदर-चाइल्ड OT, सर्जरी ठप बिलासपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 32 किमी लंबी रिंग रोड को मिलेगी रफ्तार उफनती नदी के बीच फंसी 4 जिंदगियां, 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद SDERF ने बचाया भोजशाला विवाद : गीली जमीन और निजी जमीन के दावे के बीच अटकी जुमा नमाज, 11 बजे स्थल निरीक्षण के बाद होगा अंतिम फैसला थाने में रातभर हंगामा : पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप, बजरंग दल ने की गिरफ्तारी की मांग
W 𝕏 f
होम शिक्षा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस : महासमुंद के पांच…
शिक्षकों का विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम
शिक्षकों का विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम
शिक्षा

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस : महासमुंद के पांचों ब्लॉक में शिक्षकों का उन्मुखीकरण

महासमुंद जिले के पांचों विकासखंडों में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के तहत विज्ञान प्रभारी शिक्षकों के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 516 शिक्षकों को परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति, ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रणाली की जानकारी दी गई। कार्यशाला में सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा, जल प्रबंधन, खाद्य-कृषि और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
31 Jul 2026, 08:27 AM
महासमुंद
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से जिला महासमुंद के पांचों विकासखंडों में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के अंतर्गत विज्ञान प्रभारी शिक्षकों के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला 29 जुलाई 2026 बुधवार को जिले के सभी विकासखंडों में संपन्न हुई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की नई थीम, परियोजना निर्माण प्रक्रिया, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति और मूल्यांकन प्रणाली से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को बताया गया कि वे विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं पर आधारित वैज्ञानिक परियोजनाएं तैयार करने के लिए प्रेरित करें, जिससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

महासमुंद विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण
विद्यार्थियों को विज्ञान अनुसंधान से जोड़ने की पहल 

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को विज्ञान और अनुसंधान से जोड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी अपने आसपास की समस्याओं की पहचान कर आंकड़ों का संग्रह, विश्लेषण और वैज्ञानिक समाधान तैयार करेंगे। कार्यशाला में मुख्य कथानक "सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार" रखा गया। इसके अंतर्गत पांच उपकथानकों पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें कचरा प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, खाद्य एवं कृषि तथा स्वास्थ्य विषय शामिल रहे। इस दौरान जिला के रिसोर्स पर्सन सुबोध कुमार तिवारी, विवेक वर्मा, राजेश्वर चंद्राकर, अंकित चंद्राकर और निर्मल प्रधान ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देकर शिक्षकों को परियोजना निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया।

ऑनलाइन पंजीयन व प्रोजेक्ट निर्माण की जानकारी

कार्यशाला में खेमराज साहू, राजाराम पटेल, नंदकुमार चौधरी और यशवंत चौधरी ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया, परियोजना निर्माण की चरणबद्ध गतिविधियों और आवश्यक तकनीकी जानकारी पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन और जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। जिले के पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के कुल 516 विज्ञान प्रभारी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें