Wednesday, 26 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग Traffic Challan: फर्जी नंबर प्लेट का खेल, बेगुनाह कार मालिक के खाते से कटे हजारों रुपए, आरोपी गिरफ्तार Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 28 जवानों समेत सैकड़ों लोगों के बहने की आशंका Indore Hospital: मरीज की मौत पर हंगामा, ICU में तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात Illegal Liquor Trade: 5 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 7 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार Chhattisgarh PTI Recruitment: 45 हजार स्कूलों पर सिर्फ 2,800 पीटीआई, 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग के भरोसे बच्चों का खेल और स्वास्थ्य School Students Protest: पढ़ाई बचाने सड़क पर उतरी जेन अल्फा, चक्काजाम के बाद मानी गई मांग
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार National Rural Livelihood Mission: बस्तर की महिला…
Women gained employment through canteen operations.
Women gained employment through canteen operations.
राज्य सरकार

National Rural Livelihood Mission: बस्तर की महिलाओं ने बदली तस्वीर, कैंटीन से हर माह 40 हजार तक आमदनी

National Rural Livelihood Mission: पेड़ना महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने छोटी बचत से शुरू किया सफर आज सफल कैंटीन संचालन और भोजन आपूर्ति के कारोबार तक पहुंचा दिया है। एनआरएलएम के मार्गदर्शन और बैंक ऋण की मदद से समूह को हर माह करीब 35 से 40 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
26 Aug 2026, 02:51 PM
रायपुर
National Rural Livelihood Mission: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिली सहायता और महिलाओं की मेहनत ने बस्तर जिले की पेड़ना महिला स्व सहायता समूह को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। समूह की महिलाओं ने छोटी-छोटी बचत से शुरू किया सफर आज कैंटीन संचालन और भोजन-जलपान की आपूर्ति तक पहुंच चुका है। 
समूह द्वारा जनपद पंचायत परिसर तोकापाल में संचालित कैंटीन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों के लिए भोजन, जनपद पंचायत की बैठकों में चाय-नाश्ता तथा विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय आने वाले ग्रामीणों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

एक वर्ष में जमा हुए डेढ़ लाख रुपए

पेड़ना महिला समूह की अध्यक्ष शालिनी नाग बताती हैं कि वर्ष 2019 में 10 महिलाओं ने मिलकर स्व सहायता समूह का गठन किया था। समूह का उद्देश्य नियमित बचत के साथ महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों से जोड़ना था। महिलाओं ने आपसी सहयोग और छोटी-छोटी बचत के माध्यम से महज एक वर्ष में करीब डेढ़ लाख रुपए की राशि जमा कर ली। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैंक लिंकेज कार्यक्रम से समूह को आर्थिक सहायता मिली, जिसके माध्यम से महिलाओं ने अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाया।

बैंक से मिला ऋण और कार्यक्रमों के मिले आर्डर

समूह पिछले दो वर्षों से जनपद पंचायत परिसर में कैंटीन का संचालन कर रहा है। गतिविधि के विस्तार के लिए समूह ने बैंक से दो लाख रुपए का ऋण भी प्राप्त किया है। इससे कैंटीन की क्षमता बढ़ी और बड़े स्तर पर जलपान एवं भोजन आपूर्ति के ऑर्डर मिलने लगे। परिणामस्वरूप समूह की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। समूह की सचिव विमला मौर्य बताती हैं कि तोकापाल ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण यहां समय-समय पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा बैठकें एवं सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों में चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था के लिए समूह को नियमित रूप से ऑर्डर प्राप्त होते हैं। इससे महिलाओं को अपने गांव और क्षेत्र में ही रोजगार का अवसर मिल रहा है।

मांग अनुसार उपलब्ध करा रहीं तत्काल खाद्य सामग्री

अध्यक्ष शालिनी नाग के अनुसार कैंटीन में ग्राहकों की मांग के अनुसार खाद्य सामग्री तत्काल तैयार कर उपलब्ध कराई जाती है। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि ग्राहकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और समूह को हर महीने लगभग 35 से 40 हजार रुपए की अच्छी आमदनी हो रही है। समूह की महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ कैंटीन और भोजन आपूर्ति की गतिविधि को पूरी लगन से संचालित कर रही हैं। एनआरएलएम से मिले मार्गदर्शन, बैंक लिंकेज और ऋण सहायता ने उनके प्रयासों को नई दिशा दी है। आज पेड़ना महिला समूह की महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की प्रेरणादायी मिसाल बन रही हैं। इस समूह की सदस्य महिलाओं ने रक्षाबंधन के पूर्व महतारी वंदन योजना की सहायता राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई है। इन महिलाओं ने उक्त सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु भैया को धन्यवाद दिया। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें