नवविवाहिता ने लगाई फांसी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल में लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी और तनाव बढ़ गया।
कीर्तिमान डेस्क
27 Jun 2026, 09:11 AM
सरगुजा
अंबिकापुर जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल में लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी और तनाव बढ़ गया।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सीमा यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले देवगढ़ निवासी सतीश यादव से हुई थी। मायके वालों का कहना है कि विवाह के बाद से ही सीमा को पति, देवर, सास और ससुर द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनका आरोप है कि इसी तनाव से परेशान होकर सीमा ने गांव के पास स्थित एक बड़े पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा
मृतका के परिजनों का आरोप है कि सीमा के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे उसके साथ मारपीट किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उनका कहना है कि सीमा समय-समय पर ससुराल में हो उदयपुर थाना जिला-अंबिकापुर (छ.ग.)रही प्रताड़ना की जानकारी देती थी। हालांकि, सामाजिक बदनामी और वैवाहिक संबंध टूटने की आशंका के चलते परिवार उसे समझाकर धैर्य रखने की सलाह देता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष मौके पर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस घटना की जाँच कर रही है
सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है।