Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम शिक्षा NEEPCO JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 7 …
NEEPCO JE भर्ती 2026
NEEPCO JE भर्ती 2026
शिक्षा

NEEPCO JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

NEEPCO JE Recruitment 2026: इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग में जूनियर इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र डिप्लोमा उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और चयनित अभ्यर्थियों को ₹29,300 से ₹1,09,700 तक वेतन मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
25 Aug 2026, 10:33 AM
नई दिल्ली

NEEPCO JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए जूनियर इंजीनियर बनने का अच्छा अवसर है। नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neepco.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अगरतला गैस टर्बाइन पावर स्टेशन और त्रिपुरा गैस आधारित पावर स्टेशन, मोनारचक के लिए की जा रही है। इसके तहत इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभागों में जूनियर इंजीनियर नियुक्त किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम तारीख के बाद आवेदन लिंक बंद हो जाएगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

और भी पढ़े.. https://keertiman.com/hi/article/injeeniyaringa-yuvaon-ke-lie-bada-mauka-874-padon-para-bhartee-ke-lie-aavedana-shuroo

आवेदन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी ने राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में नियमित डिप्लोमा किया हो। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के डिप्लोमा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक पर्याप्त हैं। जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। 

मूल निवासी होना जरूरी

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। संबंधित पद की सटीक आयु सीमा आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांच लें। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का त्रिपुरा राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का नाम अगरतला रोजगार कार्यालय या सिपाहीजला रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।

NEEPCO भर्ती की प्रमुख जानकारी

विवरण

जानकारी

कंपनी

 नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO)

पद

 जूनियर इंजीनियर (JE)

कुल रिक्तियां

  7 पद

आवेदन की अंतिम तारीख 

  31 अगस्त 2026

आधिकारिक वेबसाइट

  neepco.co.in

वेतनमान

  ₹29,300 से ₹1,09,700 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया

 लिखित परीक्षा

नियुक्ति के बाद दो साल की ट्रेनिंग

जूनियर इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को NEEPCO के विभिन्न कार्यस्थलों पर दो साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को ₹29,300 मूल वेतन के साथ नियमानुसार विभिन्न भत्ते और सुविधाएं दी जाएंगी। मूल वेतन के अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों को एचआरए, कैफेटेरिया भत्ता, भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधा, ग्रेच्युटी, अवकाश, यूनिफॉर्म और फर्नीचर से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। भर्ती विवरण के अनुसार उम्मीदवारों का न्यूनतम वार्षिक सीटीसी लगभग ₹7.08 लाख यानी करीब ₹59 हजार प्रतिमाह हो सकता है।

लिखित परीक्षा से होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में अलग से कोई स्किल टेस्ट आयोजित नहीं किया जाएगा।एप्टीट्यूड टेस्ट में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य अंग्रेजी, गणितीय योग्यता और तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत जवाब पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। संबंधित इंजीनियरिंग विषय की तकनीकी परीक्षा में कुल 40 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पूरी लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें