Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव 15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
W 𝕏 f
होम दुर्ग संभाग दुकानों का नया नियम, 30 हजार तक नामांतरण शुल्क, ह…
भिलाई निगम दुकानों के नए नियम
भिलाई निगम दुकानों के नए नियम
दुर्ग संभाग

दुकानों का नया नियम, 30 हजार तक नामांतरण शुल्क, हर 3 साल में बढ़ेगा किराया

दुकानों के किराया, नामांतरण और लीज नवीनीकरण के नए नियम तय किए गए हैं। नामांतरण पर 30 हजार रुपए तक शुल्क लगेगा, जबकि हर तीन साल में किराए में 5 प्रतिशत वृद्धि और 15 साल बाद लीज नवीनीकरण का प्रावधान है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 03:24 PM
भिलाई

दुकानों के वार्षिक किराए, नामांतरण शुल्क और लीज नवीनीकरण को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत निगम की आवंटित दुकान का विक्रय या हस्तांतरण किए जाने पर संबंधित निकाय को निर्धारित नामांतरण शुल्क देना होगा। नामांतरण शुल्क की राशि संबंधित नगर निकाय की जनसंख्या के आधार पर तय की गई है। इसके साथ ही किराए में बढ़ोतरी और लीज अवधि पूरी होने के बाद उसके नवीनीकरण को लेकर भी नियम निर्धारित किए गए हैं। दुकान के नामांतरण के लिए शुल्क नगर निकाय की जनसंख्या के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

 20 से 30 हजार रुपए शुल्क

तीन लाख से कम जनसंख्या वाले निकायों में 20 हजार रुपए, तीन लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाले निकायों में 25 हजार रुपए और 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगमों में 30 हजार रुपए नामांतरण शुल्क देना होगा। हालांकि, दुकान के मूल आवंटी की मृत्यु होने पर उसके वैध वारिसों के नाम दुकान का नामांतरण कराने के लिए किसी प्रकार का नामांतरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। दुकान के नामांतरण के लिए भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। आवंटी लीज डीड होने के दो वर्ष बाद नामांतरण के लिए आवेदन कर सकेगा। इसके लिए संबंधित पक्षों को संयुक्त आवेदन प्रस्तुत करना होगा और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। 

दो साल बाद होगा नामांतरण

इसके अलावा नामांतरण से पहले समाचार पत्र में 30 दिनों के लिए दावा-आपत्ति का प्रकाशन कराना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावे और आपत्तियों के निराकरण के बाद ही नामांतरण की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नगर निगम की दुकानों का वार्षिक किराया स्वीकृत प्रीमियम राशि के निर्धारित प्रतिशत के आधार पर तय किया जाएगा। 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर निगमों में यह दर 7.20 प्रतिशत निर्धारित की गई है। भिलाई नगर निगम भी स्वीकृत प्रीमियम राशि के आधार पर दुकान का किराया निर्धारित करेगा। इससे निगम की व्यावसायिक संपत्तियों के किराए की गणना के लिए एक तय आधार रहेगा और आवंटियों को देय किराए की जानकारी स्पष्ट रूप से मिल सकेगी।

5 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा किराया

दुकानों के किराए में समय-समय पर बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया गया है। प्रत्येक तीन वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद किराए में 5 प्रतिशत चक्रवृद्धि दर से वृद्धि की जाएगी। इस व्यवस्था को संबंधित दुकान की लीज डीड में शामिल किया जाएगा। यानी लंबे समय तक एक ही किराया लागू रहने के बजाय निर्धारित अवधि के बाद नियम के अनुसार किराया बढ़ता रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें