Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार खुलासा : इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई दोस्ती, निजी तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत खुलासा : ओडिशा से मुख्य महिला सप्लायर गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस धान घोटाला : धान खरीदी केंद्र में 77 लाख की गड़बड़ी का खुलासा, जांच में 2,386 क्विंटल की कमी कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना जीरो पर  पहुंचे अफसर :  नदी-नाले पार कर खुद गिनीं…
हांदावाड़ा के राशन केंद्र पर राहत महसूस करते ग्रामीण।
हांदावाड़ा के राशन केंद्र पर राहत महसूस करते ग्रामीण।
सरकारी सूचना

जीरो पर  पहुंचे अफसर :  नदी-नाले पार कर खुद गिनीं राशन की बोरियां, अबूझमाड़ को बड़ी राहत  

अबूझमाड़ में एडवांस राशन बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाके अबूझमाड़ में मानसून के दौरान राशन की किल्लत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी 39 पहुंचविहीन राशन दुकानों में 3 महीने का खाद्यान्न एडवांस में सुरक्षित करवा दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jun 2026, 03:25 PM
रायपुर

बस्तर का दुर्गम और धुर नक्सल प्रभावित इलाका अबूझमाड़, जो मानसून आते ही बाहरी दुनिया से लगभग कट जाता है, वहां इस बार राशन की किल्लत नहीं होगी। भारी बारिश और उफनते नदी-नालों के बीच भी ग्रामीणों को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद मजबूत और पुख्ता रणनीति पर काम किया है। प्रशासन ने मानसून की दस्तक से पहले ही इलाके की सभी 39 पहुंचविहीन शासकीय उचित मूल्य (पीडीएस) दुकानों में आगामी तीन महीनों का राशन एडवांस में पहुंचा दिया है।

धुर नक्सल प्रभावित हांदावाड़ा के बेड़मापारा पहुंचे नोडल अफसर

इसी कड़ी में जमीनी हकीकत को परखने के लिए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व नोडल अधिकारी अचानक ओरछा विकासखंड के तहत आने वाले बेहद संवेदनशील और अंदरूनी ग्राम पंचायत हांदावाड़ा के बेड़मापारा राशन दुकान पर जा पहुंचे। अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ तीन महीने के लिए सुरक्षित रखे गए अनाज के स्टॉक को खुद जांचा, बल्कि उसकी सुरक्षा और भंडारण के मानकों को भी बारीकी से देखा। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से बात कर वितरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली।

मानसून से पहले 39 दुर्गम दुकानों में राशन का कोटा फुल

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले की सभी 39 दुर्गम और संवेदनशील राशन दुकानों में शत-प्रतिशत अग्रिम भंडारण का काम समय रहते पूरा कर लिया गया है। इस पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी तरह की लापरवाही को रोकने के लिए जिला स्तर के अधिकारियों की दुकानवार ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी लगातार केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चूंकि बारिश के दिनों में भौगोलिक रूप से बेहद पेचीदा इस क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह टूट जाता है, इसलिए उठाया गया यह कदम आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

प्रशासनिक इच्छाशक्ति की जीत

प्रशासन की इस चौतरफा मुस्तैदी और सक्रियता ने अबूझमाड़ के आश्रित गांवों में रहने वाले हजारों राशन कार्डधारियों को एक बड़ी चिंता से मुक्त कर दिया है। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था को देखने के बाद राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई से यह साफ संदेश दे दिया है कि भौगोलिक चुनौतियां और नक्सल प्रभावित क्षेत्र की अड़चनें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, सुदूर अंचलों में रहने वाले आदिवासियों और ग्रामीणों के हक का राशन उन तक हर हाल में और समय पर पहुंचाया जाएगा। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें