Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ ऑपरेशन आघात का प्रहार : अवैध महुआ शराब कारोबार पर…
महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ऑपरेशन आघात का प्रहार : अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन आघात” के तहत धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 31 May 2026, 05:36 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 10:29 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। “ऑपरेशन आघात” के तहत धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर की गई रेड में कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गापुर में एक युवक अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण और बिक्री कर रहा है। 

सूचना की पुष्टि होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग भाग निकले, जबकि आरोपी अनिल कुमार शर्मा (21), निवासी चांदपुरा खुर्द, जिला खगड़िया (बिहार), हाल मुकाम दुर्गापुर को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2,500 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने अवैध बिक्री की बात स्वीकार की।

खरसिया में भी कार्रवाई, 15 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसी तरह खरसिया पुलिस को मालधक्का रोड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनोज धर्मा (32), निवासी मौहापाली को 15 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत लगभग 3,000 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कड़ा संदेश अभियान रहेगा लगातार जारी

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने यह भी कहा कि नशे का अवैध कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज में अपराध, पारिवारिक विघटन और अन्य सामाजिक बुराइयों को भी बढ़ावा देता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें