Oppo K14 Lite Launch: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, बेहतर डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी फीचर्स के साथ पेश किया है। Oppo K14 Lite में 7000mAh की दमदार बैटरी, 13MP कैमरा और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Price & Offers
Oppo K14 Lite के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹16,999 रखी गई है। लॉन्च ऑफ़र के तहत अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹1,000 की छूट मिलेगी, जिसके बाद यह फोन ₹15,999 में आपका हो सकता है। इसके अलावा 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। फोन को स्टोन ब्राउन और फैदर पर्पल रंगों में Flipkart और ओप्पो के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Display & Performance
- Screen: 6.75-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स की पिक ब्राइटनेस के साथ आती है।
- Processor: फोन में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट और Mali-G57 GPU दिया गया है।
- Storage: 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- Software: यह हैंडसेट Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करता है।

