Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध?
W 𝕏 f
होम शिक्षा कम बजट में पढ़ाई का मौका, इन 5 यूनिवर्सिटीज की फी…
— विज्ञापन —
अमेरिका की सस्ती यूनिवर्सिटीज
अमेरिका की सस्ती यूनिवर्सिटीज
शिक्षा

कम बजट में पढ़ाई का मौका, इन 5 यूनिवर्सिटीज की फीस है सबसे कम

फॉल इनटेक में एडमिशन नहीं मिलने वाले छात्रों के लिए स्प्रिंग इनटेक एक अच्छा विकल्प है। यहां जनवरी से क्लास शुरू होती हैं। कम बजट में पढ़ाई की तलाश कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका की इन 5 यूनिवर्सिटीज में ट्यूशन फीस तुलनात्मक रूप से कम है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 11:25 AM
शिक्षा डेस्क
फॉल इनटेक के लिए क्लास शुरू हो रही हैं। इस इनटेक में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं, लेकिन हर किसी को एडमिशन नहीं मिल पाता। अगर आपको भी फॉल इनटेक में एडमिशन नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्प्रिंग इनटेक के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है और क्लास जनवरी से शुरू होती हैं। फॉल हो या स्प्रिंग, ट्यूशन फीस का रखें ध्यान हर इनटेक में स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस का खास ध्यान रखना पड़ता है। अमेरिकी यूनिवर्सिटीज अपनी महंगी फीस के लिए जानी जाती हैं और पढ़ाई के कुल खर्च में ट्यूशन फीस का बड़ा हिस्सा होता है। 

5 किफायती यूनिवर्सिटीज की लिस्ट

ऐसे में कम बजट में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए किफायती यूनिवर्सिटी चुनना जरूरी है। 5 किफायती यूनिवर्सिटीज की लिस्ट अगर आप अमेरिका में कम ट्यूशन फीस के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं, तो कुछ यूनिवर्सिटीज आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। यूएस न्यूज की रैंकिंग के आधार पर ऐसी 5 यूनिवर्सिटीज की जानकारी नीचे दी गई है। फायेटविले स्टेट यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैरोलिना में स्थित फायेटविले स्टेट यूनिवर्सिटी में 5,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। यहां विदेशी छात्रों की संख्या भी अच्छी है। यूनिवर्सिटी की सालाना ट्यूशन फीस करीब 22,227 डॉलर यानी लगभग 21.21 लाख रुपए है।
वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी
वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी का खूबसूरत कैंपस

वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी

नंबर  वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी कम बजट में अमेरिका में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए वेस्टर्न कैरोलिना यूनिवर्सिटी भी एक विकल्प है। यहां करीब 10 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। इसकी सालाना ट्यूशन फीस लगभग 20,430 डॉलर यानी करीब 19.50 लाख रुपए है। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो में स्थित कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका की नेशनल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप-200 में शामिल है। यहां 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। यूनिवर्सिटी की सालाना ट्यूशन फीस करीब 19,660 डॉलर यानी लगभग 18.75 लाख रुपए है। नंबर  यूनिवर्सिटी ऑफ कुम्बरलैंड्स केंटकी के विलियम्सबर्ग में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कुम्बरलैंड्स में करीब 7 हजार स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।

सबसे सस्ती डेल्टा स्टेट यूनिवर्सिटी

भारतीय छात्रों के लिए भी यह एक विकल्प हो सकता है। यहां सालाना ट्यूशन फीस लगभग 19,175 डॉलर यानी करीब 18 लाख रुपए है। डेल्टा स्टेट यूनिवर्सिटी मिसिसीपी के क्लीवलैंड शहर में स्थित डेल्टा स्टेट यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में सबसे कम ट्यूशन फीस वाली यूनिवर्सिटी है। भारतीय छात्रों को यहां करीब 18,639 डॉलर यानी लगभग 17.75 लाख रुपए सालाना ट्यूशन फीस देनी होगी। कम फीस के लिहाज से यह छात्रों के लिए किफायती विकल्प हो सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें