OTT Series: Pyaar Prema Kalyanam इस फिल्म ने आते ही मचाया धमाल, वीकेंड पर जरूर देखें
OTT Series: तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘ Pyar Prema Kalyanam’ 21 अगस्त को Netflix पर रिलीज हुई और आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई। 2 घंटे 6 मिनट लंबी इस फिल्म में एलन और सान्वी मेघना मुख्य भूमिका में हैं। प्यार, शादी और बदलते जेंडर रोल्स पर आधारित फिल्म को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।
क
कीर्तिमान रिपोर्ट कमलेश साहू
23 Aug 2026, 07:22 PM
नई दिल्ली
OTT Series: रोमांस, कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर फिल्में वीकेंड एंटरटेनमेंट के लिए दर्शकों की पसंद में अक्सर शामिल रहती हैं। ऐसी ही एक तमिल फिल्म ने हाल ही में ओटीटी पर दस्तक दी है और रिलीज के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींच रही है। खास बात यह है कि फिल्म Netflix पर ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। Pyaar Prema Kalyanam नाम की यह फिल्म 2 घंटे 6 मिनट लंबी है। फिल्म को IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है। इसकी कहानी पारंपरिक शादी और रिश्तों से जुड़े कुछ सामाजिक नियमों को मजेदार अंदाज में अलग नजरिए से पेश करती है।
क्या है फिल्म की कहानी ?
फिल्म की कहानी एक ऐसे Couple के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने का फैसला लेते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शादी के दिन दुल्हन अपने परिवार का घर छोड़कर ससुराल जाने से इनकार कर देती है। इसके बाद उसका पति उसके साथ ही उसके मायके में रहने का फैसला करता है। आमतौर पर शादी के बाद लड़की के पति के घर जाने की परंपरा देखने को मिलती है, लेकिन फिल्म में इस व्यवस्था को उलट दिया गया है। यही बदलाव कहानी में कई मजेदार और पारिवारिक परिस्थितियां पैदा करता है। फिल्म की कहानी में सोशल मीडिया और बदलते रिश्तों की झलक भी देखने को मिलती है। मुख्य किरदारों के बीच प्यार, मतभेद और परिवार की प्रतिक्रियाओं को कॉमेडी के साथ पेश किया गया है।
कौन-कौन कलाकार हैं ?
Pyaar Prema Kalyanam में Actress Elan और Saanve Meghna मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म में सान्वी ने पावी का किरदार निभाया है, जबकि एलन अपने ही नाम के किरदार में दिखाई देते हैं। इनके अलावा योगी बाबू, राधिका सरथकुमार और एमएस भास्कर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Netflix पर हुई रिलीज
यह तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 21 अगस्त 2026 को सीधे Netflix पर रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन एलन ने किया है। ओटीटी रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है। अगर आप रोमांस और कॉमेडी के साथ हल्की-फुल्की पारिवारिक कहानी देखना पसंद करते हैं, तो ‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ वीकेंड पर देखने के लिए एक विकल्प हो सकती है।