Saturday, 18 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई सोनम वांगचुक :  सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब बरसात में बढ़ा खतरा : धमतरी में बिच्छू के डंक से किसान की मौत, खेत में काम के दौरान हुआ हादसा
W 𝕏 f
होम महासमुंद आक्रोश : युवक की मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने …
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
महासमुंद

आक्रोश : युवक की मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना घेरा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

महासमुंद जिले के ग्राम बकमा निवासी 23 वर्षीय चितरंजन पटेल की इलाज के दौरान मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल को पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस ने समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की।

कीर्तिमान न्यूज
22 May 2026, 06:13 PM
कोमाखान
महासमुंद जिले के ग्राम बकमा के एक युवा चितरंजन पटेल (23 वर्ष) की इलाज के दौरान आदित्य अस्पताल महासमुंद में दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक और भारी आक्रोश की लहर दौड़ गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिसिया ढुलमुल रवैये से नाराज पीड़ित परिवार और बकमा गांव के सैकड़ों ग्रामीण शव को लेकर सीधे कोमाखान थाना पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया।
​दर्ज एफआईआर और परिजनों के अनुसार, मृतक चितरंजन पटेल बीते 15 अप्रैल 2026 की शाम अपनी मौसी के घर ग्राम राटापाली एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम लामीसरार के मुर्गी फार्म के पास पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे टोंगोपानी निवासी दीपेश साहू, कुंजन साहू, मनबाय और उनके साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
​आरोपियों ने लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से चितरंजन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई और सिर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर उसकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए।

​8 दिन बाद आया था होश, मां का रो-रोकर बुरा हाल

​कोमाखान थाने के बाहर रोती-बिलखती मृतक की मां लीलाबाई पटेल ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा:
​"मेरे बेटे को मार-मारकर सुला दिया। हमले के बाद वह 7-8 दिनों तक पूरी तरह से बेहोश था। जब उसे थोड़ा होश आया तब उसने हमलावरों के नाम बताए। हम तीन बार रिपोर्ट लिखाने थाने आए, लेकिन पुलिस ने समय पर कड़ी कार्रवाई नहीं की। अब मुझे सिर्फ और सिर्फ इंसाफ चाहिए, मेरे बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे लाओ।"
​कोमाखान थाना प्रभारी ने इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे 

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

​चितरंजन की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। परिजनों का आरोप है कि घटना 15 अप्रैल की है, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को नजरअंदाज किया और महज औपचारिक धाराओं के तहत ही अपराध दर्ज किया, जिसके कारण आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और मामले में हत्या की धारा  नहीं जोड़ी जाती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें