Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Parag Shah: 5,000 करोड़ के मालिक, लग्जरी गाड़ियां…
Parag Shah viral street photo (Image Source: social media)
Parag Shah viral street photo (Image Source: social media)
राष्ट्रीय Featured

Parag Shah: 5,000 करोड़ के मालिक, लग्जरी गाड़ियां और सुरक्षा... फिर भी सड़कों पर भीख मांगते दिखे बीजेपी विधायक

Parag Shah: मुंबई के घाटकोपर ईस्ट से बीजेपी विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह साधारण कपड़ों में सड़क पर लोगों से मदद मांगते नजर आ रहे हैं। हजारों करोड़ की संपत्ति रखने वाले पराग शाह ने यह कदम किसी राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं, बल्कि जैन धर्म के चातुर्मास के दौरान आध्यात्मिक सीख और विनम्रता के अनुभव के लिए उठाया।

कीर्तिमान न्यूज
15 Sep 2026, 03:03 PM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Parag Shah: सोचिए एक ऐसा इंसान, जिसके पास अरबों की दौलत हो, चमचमाती लग्जरी गाड़ियां हों और आगे-पीछे सुरक्षाकर्मियों का घेरा रहता हो, वो अचानक आम कपड़ों में सड़कों पर लोगों के आगे हाथ फैलाए खड़ा नजर आए। सुनकर भले ही यकीन न हो, लेकिन हाल ही में मुंबई की सड़कों पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स कोई मामूली इंसान नहीं, बल्कि मुंबई की घाटकोपर ईस्ट सीट से बीजेपी विधायक पराग शाह हैं। 

चुनावी स्टंट नहीं आध्यात्मिक वजह 

चुनावी हलफनामों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग शाह की गिनती देश के सबसे अमीर जनप्रतिनिधियों में होती है और उनकी कुल संपत्ति 5,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी जाती है। ऐसे में जब इतने बड़े उद्योगपति और नेता का सड़कों पर भीख मांगते हुए वीडियो सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया। जैसे ही यह खबर फैली, लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर देश के इतने अमीर विधायक को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी? दरअसल, इसके पीछे कोई राजनीति या चुनावी स्टंट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक वजह है। 

जैन धर्मगुरू ने दी थी सलाह 

जैन धर्म में इन दिनों 'चातुर्मास' का पवित्र समय चल रहा है। इसी दौरान जैन धर्मगुरु नम्रमुनि महाराज ने पराग शाह को अहंकार त्यागने और एक आम इंसान के संघर्ष को महसूस करने की सलाह दी थी। गुरु का आदेश सिर-आंखों पर रखते हुए विधायक ने अपनी सारी लग्जरी सुविधाएं, महंगी गाड़ियां और सिक्योरिटी एक तरफ रख दी। वे एक दिन के लिए पूरी तरह साधारण लिबास में सड़कों पर निकले और आम भिखारी की तरह लोगों से मदद मांगी। पराग शाह का कहना है कि इस एक दिन के अनुभव ने उन्हें जीवन का सबसे बड़ा सबक दिया है। उन्होंने समझा कि जब इंसान के पास कुछ नहीं होता और वह दूसरों के भरोसे होता है, तो जिंदगी कैसी लगती है. सोशल मीडिया पर अब लोग उनके इस कदम और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें