Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: TCL कॉलेज में छात्रो…
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
राज्य सरकार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: TCL कॉलेज में छात्रों ने लिया राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संकल्प

शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, हिंसा और पीड़ा झेलने वाले लोगों को याद किया गया। छात्र-छात्राओं को विभाजन के मानवीय और सामाजिक प्रभावों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

कीर्तिमान रिपोर्ट धनेश्वरी साहू
18 Aug 2026, 04:32 PM
रायपुर
देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया। शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में 'भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' का भावपूर्ण आयोजन किया गया। 
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान विस्थापन, अमानवीय हिंसा और असीम पीड़ा झेलने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति को नमन करना तथा युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना के मानवीय पहलुओं से अवगत कराना था।

विभाजन पीड़ितों के संघर्ष को किया याद

TCL कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, छात्रों ने जाना बंटवारे का इतिहास
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों के अभूतपूर्व संघर्षों को याद किया।

राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है

युवाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एल. पाटले ने कहा कि इतिहास के ऐसे त्रासद और कठिन अध्यायों को स्मरण करने का मूल उद्देश्य समाज में विद्वेष फैलाना नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है।

राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का लिया संकल्प

कार्यक्रम का समापन देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना को सदैव अक्षुण्ण रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भारत विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और उसके दूरगामी सामाजिक- मानवीय प्रभावों से विस्तार से परिचित कराया गया। इस गरिमामय आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. के. सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आर. के. चंद्रा एवं डॉ. पुष्पा सिंह उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें