Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कारोबार पतंजलि की नई शुरुआत : बाबा रामदेव की कंपनी अब इंश…
पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में नई शुरुआत
पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में नई शुरुआत
कारोबार

पतंजलि की नई शुरुआत : बाबा रामदेव की कंपनी अब इंश्योरेंस सेक्टर में, मैग्मा डील को IRDAI की मंजूरी 

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री मिल गई है। IRDAI ने पतंजलि और DS ग्रुप को मैग्मा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस डील के बाद पतंजलि के पास कंपनी की 73.6% हिस्सेदारी होगी, जबकि DS ग्रुप 24.5% हिस्सेदारी खरीदेगा। पतंजलि अपने बड़े वितरण नेटवर्क के जरिए इंश्योरेंस कारोबार का विस्तार करने की तैयारी में है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 04:53 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 03:48 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में कदम रख दिया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) को मैग्मा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) से मंजूरी मिल गई है।
दोनों कंपनियों ने पिछले साल मार्च में करीब 4,500 करोड़ रुपये में नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मैग्मा जनरल इंश्योरेंस को खरीदने का ऐलान किया था। अब रेगुलेटर की मंजूरी के बाद यह डील आगे बढ़ सकेगी।

पतंजलि बनेगी मुख्य प्रमोटर, DS ग्रुप होगा को-इन्वेस्टर

IRDAI की मंजूरी के बाद पतंजलि आयुर्वेद मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी होगी। पतंजलि के पास कंपनी की 73.6 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि DS ग्रुप 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। शर्तों के मुताबिक पतंजलि अब मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की प्रमोटर कंपनी बनेगी और कंपनी की ग्रोथ व वित्तीय मजबूती के लिए लगातार निवेश करेगी। वहीं DS ग्रुप अधिग्रहण करने वाले कंसोर्टियम में को-इन्वेस्टर की भूमिका निभाएगा। 

मैग्मा जनरल इंश्योरेंस की मजबूत होती स्थिति

मैग्मा जनरल इंश्योरेंस ने पिछले कुछ वर्षों में अपने कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की है। केयरएज रेटिंग्स के अनुसार, कंपनी का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम FY21 से FY25 के बीच करीब 22 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर के साथ बढ़कर 3,334 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान जनरल इंश्योरेंस इंडस्ट्री की वृद्धि दर करीब 10 प्रतिशत रही। कंपनी ने FY25 में ब्रेक-ईवन हासिल किया और 1 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। इससे पहले FY24 में कंपनी को 141 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

मुनाफे में लौटी कंपनी, सॉल्वेंसी भी मजबूत

FY26 के शुरुआती नौ महीनों में मैग्मा जनरल इंश्योरेंस ने 27 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का सॉल्वेंसी मार्जिन 1.81 गुना रहा, जो रेगुलेटरी सीमा 1.50 गुना से अधिक है। कंपनी के पास करीब 268 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कैपिटल उपलब्ध है। मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अलग-अलग श्रेणियों में 70 से ज्यादा इंश्योरेंस प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है, जो ग्राहकों को विभिन्न जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पतंजलि को मिलेगा देशभर के नेटवर्क का फायदा

पतंजलि आयुर्वेद इस अधिग्रहण के जरिए इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के पास देशभर में बड़ा वितरण नेटवर्क है, जिसका फायदा इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की पहुंच बढ़ाने में मिल सकता है। पतंजलि के प्रोडक्ट्स देशभर में करीब 2 लाख काउंटर्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी अब इस नेटवर्क का इस्तेमाल ग्रामीण और छोटे शहरों तक इंश्योरेंस सेवाएं पहुंचाने के लिए कर सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें