Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › धर्म › Pitru Paksha Rituals: राशि अनुसार करें दान, मिलेग…
Pitru Paksha Daan Vidhi ( Image Source - AI Generated )
Pitru Paksha Daan Vidhi ( Image Source - AI Generated )
धर्म

Pitru Paksha Rituals: राशि अनुसार करें दान, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

Pitru Paksha Rituals: पितृ पक्ष 2026 में पूर्वजों की शांति और आशीर्वाद के लिए श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, राशि के अनुसार वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। जानिए मेष से मीन राशि तक किन वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना जाता है।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 05:27 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Pitru Paksha Rituals: हिंदू परंपरा में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का सबसे पवित्र जरिया माना गया है। साल के इन 15 दिनों में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति, तृप्ति और मोक्ष के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्मकांड करते हैं। मान्यता है कि यदि इन दिनों में विधि-विधान और सच्ची श्रद्धा के साथ कार्य किए जाएं, तो पितरों का आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहता है और जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं।

सूर्य देव के जरिए पितरों तक पहुंचता है तर्पण 

अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित के अनुसार, पितृ पक्ष में किए जाने वाले धार्मिक कार्यों का उद्देश्य केवल परंपरा निभाना नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों को नमन करना है। जब किसी व्यक्ति का देहावसान होता है, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्हें पितृ रूप में याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष के अनुष्ठानों में सूर्य देव की भूमिका बेहद खास होती है। शास्त्रों में सूर्य देव को पितरों तक अर्पण और तर्पण पहुंचाने का मुख्य माध्यम माना गया है। जब हम सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं या उनकी साक्षी में दान-पुण्य करते हैं, तो वह अर्पण सीधे भगवान विष्णु और पितरों तक पहुंचता है। इसलिए इन 15 दिनों में सूर्य उपासना के साथ-साथ जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और उपयोगी सामग्री देना बेहद कल्याणकारी माना जाता है।

राशि के अनुसार करें वस्तुओं का दान

  • मेष राशि: लाल रंग के कपड़े, लाल फल या मसूर की दाल दान करें। 
  • वृषभ राशि: पीले रंग की वस्तुएं, फल या अनाज का दान करना शुभ रहेगा। 
  • मिथुन राशि: हरी सब्जियां, हरा कपड़ा या मूंग की दाल दान करें। 
  • कर्क राशि: सफेद वस्त्र, दूध, चावल या किसी भूखे को भोजन कराएं। 
  • सिंह राशि: गुड़, गेहूं और जरूरतमंदों को भोजन का दान करें। 
  • कन्या राशि: हरी वस्तुएं, हरा अनाज या दैनिक उपयोग का सामान दान करें। 
  • तुला राशि: सफेद रंग के कपड़े या सफेद मिठाई/खाद्य पदार्थ दान करें। 
  • वृश्चिक राशि: लाल वस्त्र, मसूर की दाल या जरूरतमंदों को भोजन दें। 
  • धनु राशि: चने की दाल, हल्दी, पीले फल या पीले वस्त्र का दान करें। 
  • मकर राशि: काले तिल, काले वस्त्र या किसी गरीब को जूते/भोजन दान करें। 
  • कुंभ राशि: तिल, कंबल या शीत निवारक वस्तुओं का दान लाभप्रद होगा। 
  • मीन राशि: पीले वस्त्र, चने की दाल या धार्मिक पुस्तकें/सामग्री दान करें।
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि दान में सबसे बड़ा भाव श्रद्धा का होता है। अपनी क्षमता अनुसार किसी भी जरूरतमंद की सेवा करना ही पितरों की सच्ची तृप्ति का मार्ग है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें