Thursday, 16 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ प्रतिभाओं को मंच : सुखरीडबरी में आयोजित “प्रयास” …
मॉक टेस्ट का निरीक्षण करते अधिकारी
मॉक टेस्ट का निरीक्षण करते अधिकारी
छत्तीसगढ़

प्रतिभाओं को मंच : सुखरीडबरी में आयोजित “प्रयास” मॉक टेस्ट का निरीक्षण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखरीडबरी (बागबाहरा) में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु “प्रयास” मॉक टेस्ट आयोजित किया गया, जिसका निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Apr 2026, 10:27 AM
महासमुंद
विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुखरीडबरी में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु संचालित प्रयास प्रवेश परीक्षा हेतु आयोजित मॉक टेस्ट का आयुक्त विभागीय जांच, छत्तीसगढ़ शासन दिलीप वासनीकर (आईएएस) एवं कमिश्नर रायपुर संभाग महादेव कावरे (आईएएस) द्वारा रविवार को अवलोकन किया गया। अधिकारी ने परीक्षा केंद्र में पहुँचकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन की सराहना की। अवलोकन के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी तैयारी, विषयगत समझ एवं आत्मविश्वास का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स एवं प्रभावी रणनीतियाँ प्रदान की। विशेष रूप से गणित विषय के विभिन्न प्रश्न पूछकर उनकी अवधारणात्मक समझ को परखा तथा जटिल प्रश्नों को सरल एवं सहज विधि से समझाते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं उत्साह का संचार हुआ।
अधिकारी ने की सराहना 
अधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मॉक टेस्ट विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे नवाचारपूर्ण प्रयास निरंतर जारी रखे जाएँ, ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्राप्त हो सके। उल्लेखनीय है कि उक्त मॉक टेस्ट में महासमुंद जिले के साथ-साथ दूरस्थ जिलों रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं धमतरी से भी विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। 
अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य
कुल 456 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 410 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। “प्रयास” मॉक टेस्ट का आयोजन विद्यार्थियों की पूर्व तैयारी का मूल्यांकन करने एवं उन्हें वास्तविक परीक्षा के अनुरूप अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस परीक्षा में विज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, मानसिक योग्यता एवं सामान्य ज्ञान जैसे विषयों से कुल 100 प्रश्न सम्मिलित किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों की समग्र तैयारी का आकलन संभव हो सके।
और पढ़े... बिहार में आज बदलेगा ‘नीतीश मॉडल’ का सियासी स्वरूप https://keertiman.com/p/412
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, एबीईओ रामता मन्नाडे, प्राचार्य के.एस.सबर, संकुल समन्वयक मनोज चंद्राकर, आयोजक शिक्षक जितेंद्र दीवान, बिशम्बर सिंह ठाकुर, वीरेंद्र कर, व्यास नारायण बंजारे, रविशंकर पटेल, कामेश्वरी साहू, देवेंद्र साहनी, केदार साहू, धनेश्वर साहू, राजेंद्र साहू, अश्विनी दीवान, देवेंद्र दीवान, देव पटेल, गुरुदत्त पटेल, अनिल चक्रधारी, मोहिंदर पांडे, किरण पटेल, सरिता पटेल, कमल साहू, अजय, भूषण साहू, लुकेश ध्रुव, थानेश्वर पटेल, दयाराम चक्रधारी, उमेश साहू, विनोद साहू, राजू लाल कुर्रे, परसराम ठाकुर, संतोष चंद्राकर, झगेश लोकनाथ, दौलत राम दीवान, कृष्ण कुमार देवांगन, आत्माराम दीवान, दिनेश नायक, राजू साहू, छोटू निषाद सहित समस्त शिक्षकों का इस आयोजन में सहयोग रहा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें