Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › कारोबार › PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले किसानों को ब…
Rabi MSP hike for farmers (Image Source: AI Photo)
Rabi MSP hike for farmers (Image Source: AI Photo)
कारोबार Featured

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले किसानों को बड़ी राहत, रबी फसलों की MSP में बढ़ोतरी 

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, चना, मसूर, सरसों, जौ और कुसुम समेत सभी प्रमुख रबी फसलों की MSP बढ़ाने का फैसला किया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 08:16 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए गेहूं, चना, मसूर, सरसों, जौ और कुसुम समेत सभी प्रमुख रबी फसलों की MSP बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने 30 सितंबर 2026 को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। 
पीएम किसान योजना की पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इस दौरान 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी।अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है।  

किस फसल की MSP में कितनी बढ़ोतरी हुई?

केंद्र सरकार ने रबी फसलों की MSP में अलग-अलग स्तर पर बढ़ोतरी की है। इस बार सबसे ज्यादा वृद्धि कुसुम की MSP में की गई है। कुसुम की MSP में 675 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी, नई MSP 7,215 रूपए प्रति क्विंटल तय की गई।रेपसीड और सरसों की MSP में 413 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई। मसूर की MSP में 390 रूपए प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। इसके अलावा गेहूं, चना और जौ जैसी अन्य रबी फसलों की MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। 

MSP बढ़ोतरी से किसानों को क्या फायदा होगा?

सरकार के अनुसार, MSP में यह वृद्धि किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने और खेती में विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। सरकार ने बताया कि MSP तय करने की नीति के तहत इसे अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना स्तर पर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

गेहूं पर उत्पादन लागत के मुकाबले सबसे ज्यादा मार्जिन

सरकार के अनुसार, उत्पादन लागत की तुलना में गेहूं पर सबसे ज्यादा 106 प्रतिशत का मार्जिन दिया गया है। इसके बाद रेपसीड और सरसों पर 96 प्रतिशत, मसूर पर 92 प्रतिशत, चना पर 59 प्रतिशत, जौ पर 58 प्रतिशत और कुसुम पर 50 प्रतिशत का मार्जिन शामिल है। 

दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने पर जोर

सरकार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गेहूं और अन्य अनाजों के साथ-साथ दलहन और तिलहन फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए MSP पर विशेष ध्यान दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार, साल 2014-15 से 2025-26 के बीच छह प्रमुख रबी फसलों की खरीद 2,302 लाख टन से बढ़कर 3,921 लाख टन तक पहुंच गई। वहीं, इन फसलों के किसानों को MSP के तहत किया गया भुगतान 2.65 लाख करोड़ रूपए से बढ़कर 8.36 लाख करोड़ रुपये हो गया।

PM Kisan किस्त का इंतजार जारी, MSP फैसला किसानों के लिए अहम

पीएम किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार किसानों को अभी भी है, लेकिन रबी सीजन 2027-28 के लिए MSP में की गई यह बढ़ोतरी खेती और किसानों की आय से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। इससे रबी फसलों की बिक्री में किसानों को बढ़े हुए समर्थन मूल्य का लाभ मिलने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें