PM Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्राम गोढ़ी में 24 महिला हितग्राहियों को घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए गए। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया। गैस कनेक्शन मिलने के बाद हितग्राहियों में खुशी देखने को मिली।
24 हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ
कार्यक्रम के दौरान कुल 24 महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग की 3 अनुसूचित जनजाति वर्ग की 3 और अन्य पिछड़ा वर्ग की 18 महिला हितग्राही शामिल रहीं। योजना का लाभ मिलने के बाद महिलाओं ने इसे परिवार के लिए उपयोगी बताते हुए खुशी जाहिर की।
पारंपरिक ईंधन से होने वाली परेशानी होगी कम
हितग्राही महिलाओं ने बताया कि घरेलू गैस कनेक्शन मिलने से अब खाना पकाना पहले की तुलना में आसान होगा। लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम होने के साथ धुएं से होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। महिलाओं ने PM Ujjwala Yojana का लाभ मिलने पर केंद्र सरकार और PM Narendra Modi के प्रति आभार जताया।पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ वितरण
ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच नेहा सोनवानी, शाला विकास समिति अध्यक्ष एवं पंच हीरादास वैष्णव, उपसरपंच राजेश वर्मा और पूर्व सरपंच देवनंदन बैस उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष रामकुमार बैस ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा पंच प्रतिनिधि केशव वर्मा, आनंद, अश्वन, नरेंद्र, केदार साहू, पंच खिलेश्वरी साहू सहित शर्मा इंडियन गैस एजेंसी के संचालक राजीव शर्मा और मंदिर हसौद के प्रबंधक सूरज चक्रधारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही।