Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद पुलिस का शिकंजा : ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की तै…
सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा
सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करों को पकड़ा
महासमुंद

पुलिस का शिकंजा : ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की तैयारी थी, एनएच-53 पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक की सीट के नीचे छिपाकर 2.930 किलोग्राम गांजा ओडिशा से ला रहे थे। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल समेत करीब 2.01 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jul 2026, 08:20 AM · अपडेट: 19 Jul 2026, 03:33 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिंघोड़ा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2.930 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 1 हजार 500 रुपए बताई गई है। 
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी ओडिशा के फूलबानी क्षेत्र से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। वे सरायपाली क्षेत्र के ग्राम नूनपानी में गांजा की पुड़िया बनाकर बिक्री करने की योजना बना रहे थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे।

एनएच-53 पर नाकाबंदी कर पकड़ा

जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना पुलिस की टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से तीन युवक ओडिशा की ओर से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HC 7978 को रोककर तलाशी ली गई।

तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

जांच के दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ग्राम नूनपानी, थाना सरायपाली निवासी सदानंद साहू (30 वर्ष), शनिदास वैरागी (19 वर्ष) और रामदास साहू (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के फूलबानी से लाकर बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.930 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 1.46 लाख रुपए है, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें