Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी, व…
ओपी चौधरी से मिले RBI महाप्रबंधक
ओपी चौधरी से मिले RBI महाप्रबंधक
राज्य सरकार

नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और RBI महाप्रबंधक के बीच अहम चर्चा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी से RBI रायपुर के महाप्रबंधक मनीष पराशर ने मुलाकात की। इस दौरान नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था विकसित करने, मुद्रा प्रबंधन, खराब नोटों के स्थानीय प्रसंस्करण और राज्य में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

क
प्रकाशित: 19 Aug 2026, 11:32 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 04:59 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर में भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर कार्यालय के महाप्रबंधक मनीष पराशर ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रभारी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात हुई इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के विस्तार, मुद्रा प्रबंधन तथा भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
बैठक के दौरान वर्तमान में नागपुर से होने वाले करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन को नवा रायपुर में स्थापित करने की दिशा में की जा रही महत्वपूर्ण पहल पर भी चर्चा हुई। नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन की व्यवस्था विकसित होने से राज्य में मुद्रा प्रबंधन और बैंकिंग सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

खराब नोटों की प्रोसेसिंग अब रायपुर में

पराशर ने वित्त मंत्री को राज्य में बैंकिंग सेवाओं और मुद्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक, रायपुर कार्यालय में हाल ही में प्रारंभ की गई सॉइल्ड नोट्स के स्थानीय प्रसंस्करण की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। इस सुविधा से प्रचलन से वापस प्राप्त अनुपयोगी एवं खराब हो चुके नोटों का प्रसंस्करण अब स्थानीय स्तर पर किया जा सकेगा। मुलाकात के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक की प्रस्तावित नवीन आवासीय परियोजना तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। 

बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इन पहलों की जानकारी प्राप्त करते हुए राज्य शासन की बैंकिंग प्रणाली से जुड़ी अपेक्षाओं को साझा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक एवं राज्य शासन के बीच निरंतर सहयोग और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रदीप गोंधुले, अमरेन्द्र गुप्ता एवं अमितेश सिंह उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें