Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध?
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग 54 एकड़ जमीन को लेकर रसनी में विरोध, प्रशासन के आ…
— विज्ञापन —
जमीन के विरोध में ग्रामीणों की बैठक
जमीन के विरोध में ग्रामीणों की बैठक
रायपुर संभाग

54 एकड़ जमीन को लेकर रसनी में विरोध, प्रशासन के आश्वासन पर 10 दिन टला आंदोलन

रसनी की 54 एकड़ शासकीय भूमि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को सौंपने के विरोध में ग्रामीणों ने 15 अगस्त को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्काजाम 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 10 दिनों में ठोस समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से नेशनल हाईवे पर बेमियादी चक्काजाम करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 11:49 AM
आरंग
ग्राम पंचायत रसनी की 54 एकड़ (22 हेक्टेयर) बहुउद्देश्यीय शासकीय भूमि को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को सौंपने के विरोध में ग्रामीणों ने 15 अगस्त को नेशनल हाईवे पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन चक्काजाम फिलहाल 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। 
स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के सम्मान और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद ग्रामीणों ने यह फैसला लिया। मामले को सुलझाने के लिए आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस, उद्योग विभाग के अधिकारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच भूमि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

10 दिन में समाधान नहीं तो फिर होगा आंदोलन

बैठक में ग्रामीणों ने अपनी मांगों और आपत्तियों को प्रशासन के सामने स्पष्ट रूप से रखा। ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि अगले 10 दिनों के भीतर शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो वे दोबारा नेशनल हाईवे पर उतरेंगे। ग्रामीणों ने इस स्थिति में बेमियादी चक्काजाम करने की बात कही है। प्रशासनिक वार्ता में एसडीएम अभिलाषा पैकरा के अलावा सीएसपी लंबोदर पटेल, आरंग तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, थाना प्रभारी हरीश साहू, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि, रायपुर जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर और ग्राम पंचायत रसनी के स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आश्वासन के बाद आंदोलन टला, आगे की स्थिति पर नजर

फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन 10 दिनों के लिए टाल दिया है। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समयसीमा में समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन फिर तेज किया जाएगा। ऐसे में आने वाले 10 दिन इस पूरे मामले के लिए अहम माने जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें