Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Raigarh News: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रायगढ़ की …
The Collector boosted the players morale. (Image Source: CGDPR)
The Collector boosted the players morale. (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Raigarh News: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रायगढ़ की बेटियों का जलवा, भारतीय लैक्रॉस टीम ने जीता ब्रॉन्ज

Raigarh News: सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगापुर को हराकर कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने बधाई देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
03 Sep 2026, 02:34 PM
रायपुर
Raigarh News: छत्तीसगढ राज्य के रायगढ़ जिले के रायगढ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि में रायगढ़ जिले के महलोई क्षेत्र की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन और रायगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर  पदक जीतकर रायगढ़ लौटने के बाद तीनों खिलाड़ी अपने कोच देवावतार चौधरी के साथ कलेक्टोरेट पहुंचीं और कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात की। 

कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई

कलेक्टर ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रायगढ़ की बेटियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कोच देवावतार चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और जुझारू प्रदर्शन का परिचय दिया। सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और जिला प्रशासन से लगातार सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है।

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा गौरव

रायगढ़ की तीनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले की अन्य खेल प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर मिलने पर छत्तीसगढ़ की बेटियां वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं। खिलाड़ियों एवं कोच ने इस उपलब्धि के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें