Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Raigarh Seed Rakhi: बीज राखियों से पर्यावरण संरक्…
— विज्ञापन —
Women tied seed rakhis on the Collector.
Women tied seed rakhis on the Collector.
राज्य सरकार

Raigarh Seed Rakhi: बीज राखियों से पर्यावरण संरक्षण की पहल, कलेक्टर को महिलाओं ने पहनाई बीज राखी 

Raigarh Seed Rakhi: रायगढ़ में इस बार रक्षाबंधन पर बीज राखियों के जरिए भाई-बहन के प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय बीजों से राखियां तैयार कर रही हैं, जो उपयोग के बाद मिट्टी में दबाने पर पौधे का रूप ले सकती हैं। This पहल से महिलाओं को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर भी मिल रहा है।

क
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 01:32 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 07:06 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Seed Rakhi: रायगढ़ जिले में इस बार रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश भी देगा। बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं धान, मक्का, बरबट्टी, लौकी, करेला, सेमी, कुम्हड़ा, भिंडी, उड़द, मसूर और मूंगफली सहित स्थानीय बीजों से आकर्षक बीज राखियां तैयार कर रही हैं। यह नवाचार महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का नया अवसर भी बन रहा है।

कलेक्टर ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर किया सम्मानित
बीज राखी बनाने वाली महिलाओं का सम्मान

बीज राखी निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के सातों विकासखंडों में प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट राखियां तैयार करने वाली महिलाओं का चयन किया गया। चयनित महिलाओं ने जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित अधिकारियों को अपने हाथों से बनाई बीज राखियां पहनाईं। कलेक्टर ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप स्व-सहायता समूह की महिलाओं को नवाचार, सशक्तिकरण और आजीविका से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय संसाधनों और हुनर से महिलाएं आय के नए साधन विकसित कर रही हैं।

बीज राखी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीज राखियों की विशेषता यह है कि उपयोग के बाद इन्हें मिट्टी में दबाने पर इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप ले सकते हैं। कम लागत, आकर्षक डिजाइन और पर्यावरण हितैषी स्वरूप के कारण इनकी मांग बढ़ रही है। इस तरह बीज राखी भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ प्रकृति संरक्षण और हरियाली का सुंदर संदेश भी जन-जन तक पहुंचाएगी।
इसे भी पढ़ें... रक्षाबंधन पर प्रकृति से जुड़ाव : रायगढ़ में तैयार हो रही इको-फ्रेंडली बीज राखियां
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें