Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का ज…
Raipur online trading fraud case (Image Source: AI Photo)
Raipur online trading fraud case (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा

Raipur Cyber Crime: न्यू राजेंद्र नगर इलाके में ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना हजारों रुपये मुनाफे का झांसा देकर ठेकेदार से 23.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक विज्ञापन के जरिए संपर्क कर आरोपियों ने करीब तीन महीने तक अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
13 Sep 2026, 05:10 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Cyber Crime: ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर एक ठेकेदार से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फेसबुक पर ईसीएन ट्रेडिंग से जुड़ा विज्ञापन दिखाकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और करीब तीन महीने में उससे 23 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक अम्लीडीह स्थित शिवम विहार निवासी ठेकेदार समीर सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

समीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर ईसीएन ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी। आरोपियों ने दावा किया कि कम राशि निवेश करने पर भी रोजाना हजारों रुप का मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने 20 हजार रुपए निवेश करने पर प्रतिदिन करीब 5 हजार रुपए तक कमाई होने का झांसा दिया। मुनाफे की बातों में आकर समीर सिंह ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में पैसे भेजना शुरू कर दिया। शुरुआत में निवेश और रजिस्ट्रेशन के नाम पर रकम जमा कराई गई। इसके बाद ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लगातार और पैसे ट्रांसफर करवाए गए। करीब तीन महीने के दौरान पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 23 लाख 50 हजार रुपए आरोपियों के खातों में भेज दिए।

रकम वापस मांगने पर टालते रहे आरोपी

जब समीर सिंह ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टालना शुरू कर दिया। काफी समय बीतने के बाद जब पैसा वापस नहीं मिला तो उन्हें ऑनलाइन ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस ठगी में कितने लोग शामिल हैं और रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश या ट्रेडिंग में किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें