Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों क…
Protest by employees at the Raipur Mantralaya
Protest by employees at the Raipur Mantralaya
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे

Raipur Mantralaya Employees Protest: एक कर्मचारी बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि जर्जर बसों में बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के उन्हें रोजाना सफर करना पड़ रहा है। हादसे के बाद प्रशासन ने 31 अक्टूबर से पुरानी बसों का संचालन बंद करने की बात कही है।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 01:25 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: स्वयं रिपोर्ट
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Mantralaya Employees Protest:  राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ मंत्रालय के कर्मचारियों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे नजर आ रही है। बुधवार शाम एक बड़ा हादसा टलने के बाद गुरुवार को कर्मचारियों का सब्र का बांध टूट गया। मंत्रालय कर्मचारी संघ के बैनर तले दर्जनों कर्मचारियों ने दफ्तर के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और 'रघुपति राघव राजा राम' गाकर सोए हुए प्रशासन को जगाने की कोशिश की। यह पूरा बखेड़ा बुधवार शाम घटी उस खौफनाक घटना के बाद शुरू हुआ, जब करीब 35 कर्मचारियों को लेकर कबीर नगर जा रही एक सिटी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि बस के रवाना होने से पहले ही निचले हिस्से से धुआं उठते देख कर्मचारी वक्त रहते बाहर कूद पड़े। देखते ही देखते अगले 20 मिनट में बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग बुझाने का जरिया तक नहीं, परिसर से लाने पड़े सिलेंडर 

घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। उनका आरोप है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए बस के भीतर एक फायर एक्सटिंग्विशर तक मौजूद नहीं था। जब लपटें तेज हुईं, तो मंत्रालय परिसर से 10-10 किलो के सिलेंडर लाकर आग पर काबू पाने का नाकाम प्रयास किया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बस पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थी। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे लगातार रजिस्ट्रार शाखा और एनआरडीए (NRDA) के अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर केवल आश्वासन का झुनझुना थमा दिया जाता है।

रायपुर मंत्रालय में कर्मचारियों का प्रदर्शन
14 साल पुरानी गाड़ियां, टपकती छतें और टूटे दरवाजे 

इस हादसे ने रायपुर नगर निगम और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के उन दावों की हवा निकाल दी है, जिनमें सुरक्षित सफर की बात कही जाती है। पड़ताल में सामने आया कि कर्मचारी रोजाना जिन गाड़ियों में अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं, वे 14 साल से भी ज्यादा पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। बारिश के दिनों में तो स्थिति और दयनीय हो जाती है। बसों की छतों से पानी टपकता है, जिसके कारण कर्मचारियों को सीटों पर पॉलीथिन बिछाकर बैठना पड़ता है। कई गाड़ियों के दरवाजे तक ठीक से बंद नहीं होते और फ्लोर पूरी तरह गल चुका है। जिस बस में बुधवार को आग लगी, वह भी 14 साल पुरानी खटारा गाड़ी ही थी।

2012 का ठेका और मियाद पूरी कर चुकीं बसें 

रायपुर नगर निगम ने साल 2012 में श्रीदुर्गा मां ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को 98 बसों के संचालन की जिम्मेदारी 10 साल के ठेके पर दी थी। 2022 में टेंडर खत्म होने के बावजूद इसे आगे बढ़ा दिया गया। वर्तमान में कंपनी की अधिकतर गाड़ियां 15 साल की मियाद पूरी करने की कगार पर हैं। 5 बसें पहले ही कबाड़ होकर ऑफरोड हो चुकी हैं और बची हुई 83 बसों के भरोसे पूरा परिवहन खींचा जा रहा है।

31 अक्टूबर से बंद होंगी बसें 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल कमिश्नर लोकेश्वर साहू का कहना है कि निगम की ओर से चलाई जा रही बसें अब पूरी तरह कंडम स्थिति में पहुंच चुकी हैं। शासन को इस सेवा को बंद करने के लिए आधिकारिक पत्र भेजा जा चुका है। 31 अक्टूबर के बाद इन पुरानी बसों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें