Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह Durg Cyber Fraud: फर्जी एचसीएल अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू कराने के नाम पर कॉलेज को लगाया चूना Raipur Cyber Crime : फेसबुक विज्ञापन बना ठगी का जाल, रायपुर के ठेकेदार ने गंवाए 23 लाख से ज्यादा Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
W 𝕏 f
होम रायपुर Raipur News: गैस पाइपलाइन खुदाई पर बवाल, नेता प्र…
Akash Tiwari opposition to the gas pipeline (Image Source: Keertiman Media)
Akash Tiwari opposition to the gas pipeline (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Raipur News: गैस पाइपलाइन खुदाई पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जताई नाराजगी

Raipur News: रायपुर नगर निगम क्षेत्र के फाफाडीह मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस काम पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर को क्या प्रयोगशाला बना दिया गया है

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
13 Sep 2026, 04:28 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: रायपुर नगर निगम क्षेत्र के फाफाडीह मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस काम पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर को क्या प्रयोगशाला बना दिया गया है, जहां कोई भी कंपनी आए और बिना नियमों का पालन किए काम शुरू कर दे। 
फाफाडीह क्षेत्र में सड़क की खुदाई से परेशान स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे गैस पाइपलाइन कार्य की स्थिति का जायजा लिया।  

नगर निगम आयुक्त को दी जानकारी, काम रोकने की मांग

मामले की जानकारी मिलने के बाद आकाश तिवारी ने नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा से फोन पर चर्चा की और पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तत्काल कार्य को रोकने और सड़क पर किए गए गड्ढों को भरने के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति इस तरह की खुदाई आम लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सड़कें खराब होने के साथ-साथ कई जगह पेयजल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। 

कंपनी पर जुर्माने की मांग, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम अधिकारियों से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने और बड़ा जुर्माना लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमों को दरकिनार कर काम जारी रखा गया और जनता को परेशानी होती रही तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी को या तो नगर निगम और जिला प्रशासन के नियमों का पालन करना होगा या फिर काम बंद करना पड़ेगा।

विकास के नाम पर बनी सड़कें खराब करना उचित नहीं 

आकाश तिवारी ने कहा कि एक ओर शहर में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर पहले से बनी सड़कों को खोदकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इसे आम जनता के साथ परेशानी बढ़ाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य को नियमों के अनुसार और संबंधित विभागों की अनुमति लेकर ही किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

मौके पर कांग्रेस नेता और स्थानीय व्यापारी रहे मौजूद

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व एल्डरमैन सुनील भुवाल, कांग्रेस नेता सुदीप होर सहित कई स्थानीय व्यापारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। उन्होंने भी सड़क खुदाई से हो रही परेशानियों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें