Thursday, 27 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार Suicide Attempt: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, गंभीर हालत में रायपुर रेफर Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार Mahasamund Animal Smuggling: कत्लखाने ले जाए जा रहे 5 मवेशी मुक्त, गौ-तस्करी कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार Mayor Car Fire: कार से उतरते ही भड़की आग, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई महापौर की इनोवा
W 𝕏 f
होम धर्म Raksha Bandhan: इस बार भद्रा का साया नहीं, पूरे द…
Raksha Bandhan 2026 Auspicious Timing and Rakhi Colors
Raksha Bandhan 2026 Auspicious Timing and Rakhi Colors
धर्म Featured

Raksha Bandhan: इस बार भद्रा का साया नहीं, पूरे दिन बंधेगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार सही धागा

Raksha Bandhan: का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी, इसलिए सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का प्रमुख शुभ समय रहेगा। इसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

कीर्तिमान न्यूज
27 Aug 2026, 11:29 AM
रायपुर
Raksha Bandhan: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार बहनों के लिए दोहरी खुशी लेकर आ रहा है। लंबे समय बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब रक्षाबंधन का पूरा पर्व भद्रा के साया से पूरी तरह मुक्त रहेगा। सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाने के कारण 28 अगस्त को दिनभर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित पं. भागवत प्रसाद दुबे के अनुसार, श्रावणी पूर्णिमा तिथि में भद्रा 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर रात 8.30 बजे तक रहेगी। इसका असर 28 अगस्त नहीं रहेगा, जिससे बहने अपने भाईयों को किसी भी समय राखी बांध सकती है।  

बना बेहद शुभ संयोग 

27 अगस्त को दिनभर भद्रा का प्रभाव रहने के कारण शास्त्रों के अनुसार 28 अगस्त को उदया तिथि में ही रक्षाबंधन मनाना पूरी तरह शुभ और न्यायसंगत है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में संचार करेगा। साथ ही सुबह 07:26 बजे के बाद सुकर्मा योग और बालव करण का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसे लेकर भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। 

बहुत से पावन संयोग का दिन 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो ग्रहण अदृश्य होता है, उसका सूतक काल मान्य नहीं होता। इसलिए पूजा-पाठ और राखी बांधने के नियमों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। इस साल की श्रावणी पूर्णिमा केवल रक्षाबंधन तक सीमित नहीं है। इसी दिन जनेऊ बदलने (यज्ञोपवीत), गायत्री उपासना और विश्व संस्कृत दिवस का भी पावन संयोग बन रहा है।
Keertiman

राखी बांधने के सबसे शुभ मुहूर्त और चौघड़िया

  • सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त (चर व लाभ - सुकर्मा योग): सुबह 07:26 बजे से 09:48 बजे तक (पूर्णिमा तिथि के साथ)

  • शुभ समय (अमृत चौघड़िया): सुबह 09:48 बजे से 10:53 बजे तक

  • उत्तम व मंगलकारी समय (अभिजीत मुहूर्त): दोपहर 12:28 बजे से 02:03 बजे तक

  • संध्याकालीन मुहूर्त (चर चौघड़िया): शाम 05:12 बजे से 06:47 बजे तक

भाई की राशि के अनुसार चुनें सही रंग की राखी

राशिराखी का रंगमिलने वाला फल
मेषलाल या मैरूनउत्साह, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी
वृषभसफेद, चांदी या नीलाजीवन में शांति, स्थिरता और सुख-समृद्धि
मिथुनहरा या रेशमी धागाबुद्धि, व्यापार और संचार क्षमता में वृद्धि
कर्कपीला, सफेद या मोती जड़ीमानसिक शांति, स्वास्थ्य और भाग्य का साथ
सिंहनारंगी, सुनहरा या लालमान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि
कन्याहरा, नीला या गहरा रंगकार्यकुशलता और निर्णय क्षमता में सुधार
तुलासफेद, क्रीम या हल्का नीलाजीवन में संतुलन, प्रेम और खुशहाली
वृश्चिकलाल, मैरून या गुलाबीनकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा और साहस
धनुपीला या केसरियाज्ञान, तरक्की और सौभाग्य में वृद्धि
मकरनीला या गहरा रंगकरियर में मजबूती और सफलता
कुंभनीला, आसमानी या मल्टीकलररचनात्मकता और नए अवसरों की प्राप्ति
मीनपीला, सुनहरा या केसरियासुख, समृद्धि और आध्यात्मिक शांति

राशि मालूम न हो तो बांधें ये 4 पवित्र प्रतीक वाली राखियां

  • ॐ (ओम) राखी: ब्रह्मांडीय ऊर्जा से भरपूर ओम की राखी बांधने से मानसिक शांति और सुरक्षा का कवच मिलता है।
  • रुद्राक्ष राखी: भगवान शिव का अंश माना जाने वाला रुद्राक्ष भाई को आरोग्य देता है और बुरी नजर से रक्षा करता है।

  • मौली (कलावा) राखी: सनातन धर्म में कलावा सबसे शुद्ध रक्षासूत्र है। धार्मिक दृष्टि से उत्तम होने के साथ-साथ यह वात, पित्त और कफ जैसे त्रिदोषों को संतुलित रखने में भी मददगार माना जाता है।

और भी पढ़े... Raksha Bandhan Fashion: सूट-साड़ी के साथ पहनें ये खूबसूरत चूड़ी सेट, निखर जाएगा फेस्टिव लुक
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें