Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट : सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया मेडिकल बुलेटिन CCSH की बड़ी उपलब्धि : पैरालिसिस मरीज के इलाज को मिली नई दिशा, बस्तर में पहली बार हुई ब्रेन DSA तेज रफ्तार का कहर : घर लौट रहे BSP कर्मी को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत चालक फरार एनडीए संसदीय दल की बैठक : पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीट पेपर लीक पर होगी कड़ी कार्रवाई अमानवीय हालात : मौत के बाद भी सम्मान नहीं, बिलासपुर मुक्तिधाम में बिखरी हड्डियां और खोपड़ियां हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, नैला-सर्खों रोड पर लोगों ने किया चक्काजाम सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट : सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया नया मेडिकल बुलेटिन CCSH की बड़ी उपलब्धि : पैरालिसिस मरीज के इलाज को मिली नई दिशा, बस्तर में पहली बार हुई ब्रेन DSA
W 𝕏 f
होम बालोद दरिंदगी : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अज्ञ…
बालोद गैंगरेप मामले की जांच करती पुलिस
बालोद गैंगरेप मामले की जांच करती पुलिस
बालोद

दरिंदगी : महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज

बालोद जिले में कांकेर निवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला पर्यावरण पार्क के पास बेसुध मिली, जिसके बयान पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 12:27 PM
बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से महिला के साथ गैंगरेप का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध हालत में मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेसुध हालत में मिली महिला

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली महिला बालोद से दल्ली राजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पर्यावरण पार्क के पास संदिग्ध हालत में मिली थी। स्थानीय लोगों ने महिला को बेसुध अवस्था में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने महिला से घटना को लेकर जानकारी ली।

महिला के बयान पर दर्ज हुआ केस

पुलिस पूछताछ में महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत और बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं।

ट्रक चालकों पर वारदात का आरोप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस घटना को तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने अंजाम दिया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों से भी जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता कांकेर जिले की रहने वाली है। महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें