Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी
W 𝕏 f
होम रायगढ़ रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ …
यूपी के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
यूपी के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
🔴 BREAKING रायगढ़

रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

रायगढ़ के लैलूंगा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4.108 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन समेत करीब 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान रिपोर्ट यशोदा साहू
23 Aug 2026, 02:21 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लैलूंगा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो से ओडिशा से गांजा लेकर कुछ लोग लैलूंगा-पत्थलगांव के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। बताया गया कि वह बोलेरो की पायलटिंग कर रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक से गिर गया। चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लैलूंगा भेजा गया। 

बोलेरो की घेराबंदी कर पकड़ा बाइक

सवार से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने बोलेरो की तलाश तेज कर दी। कुछ समय बाद पाकरगांव की ओर से लैलूंगा आ रही सफेद रंग की बोलेरो दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को दूसरी दिशा में मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जशवंत कुमार शर्मा (32), निवासी केशव नगर, थाना मड़ियाव, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश बताया। बोलेरो में मौजूद महिला की पहचान ज्योति जाटव (23), निवासी आलमनगर, थाना तालकटोरा, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने ओडिशा से गांजा लेकर लखनऊ जाने की बात स्वीकार की।

बैग से मिले चार पैकेट गांजा 

तलाशी के दौरान ज्योति जाटव के काले रंग के पिट्ठू बैग से चार पैकेट बरामद हुए। इनमें कुल 4.108 किलो गांजा था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा करीब 8 लाख रुपए कीमत की बोलेरो भी जब्त की गई। पुलिस ने गांजा और वाहन समेत करीब 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने आम लोगों से भी नशे की तस्करी या उससे जुड़ी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है। रायगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन आघात’ आगे भी जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें