Thursday, 08 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल Student Protest: खैरागढ़ के संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति हटाने की मांग Cyber Fraud: कमीशन के बदले बैंक खाते देने वाले 8 आरोपी पुलिस के शिकंजे में Mahasamund Theft: एक ही रात दो जगह चोरी, राइस मिल और स्टोन फैक्ट्री को बनाया निशाना Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो Raipur Bank Robbery: चंदनडीह के यूनियन बैंक में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश, मचाया तांडव
W 𝕏 f
होम › तकनीक › Realme P4s 5G: 8000mAh बैटरी के साथ 26 अगस्त को ह…
Realme P4s 5G Launch
Realme P4s 5G Launch
तकनीक

Realme P4s 5G: 8000mAh बैटरी के साथ 26 अगस्त को होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Realme P4s 5G: भारत में 26 अगस्त 2026 को नया लॉन्च करेगा। फोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

य
प्रकाशित: 24 Aug 2026, 12:05 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 06:12 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Realme P4s 5G: स्मार्टफोन बाजार में अपनी P-सीरीज का विस्तार करते हुए Realme भारत में नया Realme P4s 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन 26 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद फोन की बिक्री Flipkart और Realme के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई प्रमुख फीचर्स से पर्दा उठा दिया है, जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर शामिल हैं। 

Realme P4s 5G Smartphone
Realme P4s 5G में मिलेगा 144Hz AMOLED डिस्प्ले

Realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। स्क्रीन में M14 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। फोन की स्क्रीन में HDR10+ और Netflix HDR का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले की पीक लोकल ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखने में आसानी हो सकती है। परफॉर्मेंस के लिए Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी एक डेडिकेटेड HyperVision+ AI चिप भी दे रही है। इसका इस्तेमाल फोन के विजुअल और परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। गेमिंग के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें 7,000mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।

और भी पढे़ं...iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स और कीमत

8,000mAh बैटरी होगी बड़ी खासियत

इसके अलावा कंपनी इसमें AI Gaming Partner जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी शामिल करेगी। Realme P4s 5G की सबसे प्रमुख खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल है। स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी करीब 28 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है, जो फोन पर लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या दूसरे भारी काम करते हैं। फोटोग्राफी के लिए Realme P4s 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इससे फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर स्टेबलाइजेशन मिलने में मदद मिलेगी।

पानी और धूल से बचाव पर भी जोर

Realme ने फोन की मजबूती पर भी खास ध्यान दिया है। Realme P4s 5G को IP66, IP68 और IP69 इनग्रेस प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। इससे फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। अब इस स्मार्टफोन की कीमत और अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है। बड़ी 8,000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के कारण Realme P4s 5G मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में खास विकल्प बन सकता है।

ये भी पढ़ें:-Motorola G37 हुआ 8 हजार रुपए सस्ता, 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी से लैस

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें