Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ सुरक्षा को लेकर अभियान : ऑटो में ज्यादा बच्चे बैठ…
रायगढ़ में स्कूली ऑटो जांच
रायगढ़ में स्कूली ऑटो जांच
रायगढ़

सुरक्षा को लेकर अभियान : ऑटो में ज्यादा बच्चे बैठाए तो होगी कार्रवाई, रायगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शुरू की जांच

रायगढ़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले चालकों को पहली बार चेतावनी दी गई है। पुलिस ने दोबारा नियम तोड़ने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई और वाहन जब्ती की चेतावनी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jul 2026, 10:25 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 08:46 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने की शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के शुरुआती चरण में नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया है। 
पुलिस ने साफ कर दिया है कि दोबारा ओवरलोडिंग पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान शुरू करने से पहले यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों और ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बच्चों की सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर चर्चा की गई। 

नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बच्चों की सुरक्षा जांच
ऑटो चालकों को निर्देश दिए गए कि वे वाहन की तय क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाएं और किसी भी स्थिति में ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों को ले जाने से बचें। यातायात पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि कोई ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में वाहन जब्त कर चालक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शहर के कई इलाकों में हुई ऑटो की जांच सोमवार को यातायात पुलिस की टीम ने रायगढ़ शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्कूली ऑटो वाहनों की जांच की। इस दौरान कुछ ऑटो में क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे मिले। पुलिस ने पहली बार चालकों को चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि भविष्य में दोबारा लापरवाही मिलने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। स्कूल वाहन संचालकों और शिक्षण संस्थानों को सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना, लापरवाही से वाहन चलाना या नशे की हालत में ड्राइविंग करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों पर पुलिस लगातार नजर रखेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें