Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरी…
Shivanjay Rajput, accused in the illicit liquor tragedy(Image Source: social media)
Shivanjay Rajput, accused in the illicit liquor tragedy(Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Sagar Poisonous Liquor Case: सागर जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कठुआ नाला के जंगलों में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कीर्तिमान न्यूज
13 Sep 2026, 09:05 AM
सागर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Sagar Poisonous Liquor Case: चर्चित जहरीली शराब कांड में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। रविवार सुबह कठुआ नाला के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली शिवांजय के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार (13 सितंबर) की तड़के बहरोल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शिवांजय राजपूत धामोनी-बहरोल मुख्य मार्ग से होते हुए कठुआ नाला के जंगल के रास्ते अपने गांव छापरी (थाना बंडा) जाने की फिराक में है। 

आरोपी ने पुलिस से बचने किया हमला 

खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक्शन लिया। बांदरी थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह और आसपास की पुलिस टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही आरोपी का सामना पुलिस से हुआ, उसने बचने के लिए टीम पर सीधा हमला बोल दिया। शिवांजय ने पुलिस पर लगातार तीन राउंड फायर किए। 

पहले से 3 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज 

पुलिस टीम ने भी सतर्कता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी और वह घायल होकर वहीं रुक गया। पुलिस ने बिना देर किए उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत पिता धर्मेंद्र राजपूत, बंडा थाने के छापरी गांव का रहने वाला है। वह शातिर शराब तस्कर है और उस पर पहले से ही 3 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से:

  • 315 बोर का एक देशी कट्टा

  • 3 जिंदा कारतूस और 3 चले हुए खोखे

  • एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अब बरामद हथियारों और वाहन के संबंध में कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। सागर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, परिवहन और इस धंधे से जुड़े अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें